एक्सप्लोरर

कार्यकर्ताओं के जोश से उत्साहित कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह, चुनाव से पहले किया ये बड़ा दावा

Lok Sabha Election 2024: सरगुजा से कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह ने मीडिया से कहा कि रुझान बहुत ही पॉजिटिव है. जहां भी जा रहे है कार्यकर्ता एकदम उत्साहित हैं और मिलकर काम करने की बात कह रहे हैं.

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के सरगुजा लोकसभा सीट के लिए देश की दोनों प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. बीजेपी से चिंतामणी महाराज और कांग्रेस से शशि सिंह के बीच सीधा मुकाबला होगा. दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ता इन दिनों जनता को साधने के लिए जनसंपर्क, बैठक कर रहे है और अपने-अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते नजर आ रहे है.

वहीं जीत को लेकर नेताओं में बयानबाजी का भी दौर भी शुरू हो गया है. छत्तीसगढ़ शासन में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े प्रदेश की सभी 11 सीटों में कमल खिलने का दावा कर रही है. तो कांग्रेस से प्रत्याशी शशि सिंह ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए कॉन्फिडेंस के साथ कह दिया कि, हमें लग रहा है कि अभी से ही चुनाव जीत गए है.

'लोकल से लेकर केंद्रीय तक के मुद्दे रखेंगे'
सरगुजा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह ने मीडिया से कहा कि रुझान बहुत ही पॉजिटिव है. जहां भी जा रहे है कार्यकर्ता एकदम उत्साहित है और मिलकर काम करने की बात कह रहे है. कोई नाराजगी नहीं है. इतना उत्साह है कि हमें लग रहा है कि अभी से ही चुनाव जीत गए है. सबका बहुत सपोर्ट मिल रहा है.

शशि सिंह ने चुनावी मुद्दों को लेकर कहा कि, हम लोकल से लेकर केंद्रीय तक के मुद्दे रखेंगे. हदसेव का मुद्दा लेकर उतरेंगे, क्योंकि हमारा जल, जंगल, जमीन आज खतरे में है. उसे बेचा जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी, हसदेव को अडानी, अंबानी को बेच रहे है. वो रईसो के लिए काम करते है, आम जनता के लिए नहीं.

'सब मुद्दे लेकर चुनावी मैदान में उतरेंगे'
शशि सिंह ने आगे कहा कि, हमारा सरगुजा किसानों का क्षेत्र है. हमारा जीवन यापन जल, जंगल, जमीन से होता है. ये सब बेचकर हमको बर्बाद करना चाहते है. युवा बेरोजगार पड़े है. महिलाएं बेरोजगार पड़ी है. लोकतंत्र खतरे में है. संविधान खतरे में है. ये सब मुद्दे लेकर चुनावी मैदान में उतरेंगे और चुनाव जीतेंगे. बता दें कि, सरगुजा लोकसभा सीट जीतने के लिए दोनों ही दलों के नेता एक्टिव मोड़ पर है. कार्यालयों में बैठकों के साथ फील्ड में वोटरों को साधने में जुटे है.

ये भी पढ़ें: Surajpur: होली मिलन समारोह में पहुंचीं लक्ष्मी राजवाड़े, कार्यकर्ताओं के साथ लोकगीतों पर मंत्री भी झूम उठीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget