एक्सप्लोरर

Janjgir–Champa Borewell Rescue: बोरवेल में गिरे राहुल को बचाने के लिए रोबोट की ली जाएगी मदद, सीएम बघेल ने की परिजनों से बात

Chhattisgarh News: जांजगीर-चांपा जिले में एक 65 फीट गहरे बोरवेल में बच्चा घंटों से फंसा है. बताया जा रहा है कि पीड़ित सुन और बोल नहीं सकता है. सीएम ने उसे हर हाल में बचाने का आश्वासन दया है.

Janjgir–Champa Borewell Rescue Operation Update: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जांजगीर चांपा जिले (Janjgir Champa District) में बोरवेल (Borewell) में गिरे बच्चे का रेस्क्यू (Rescue Operation) पिछले 18 घंटे से चल रहा है. राहुल (Rahul) को बाहर निकालने के लिए अब रोबोट की मदद ली जाएगी. इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को सूरत के रोबोट विशेषज्ञ से संपर्क करने के लिए निर्देश दिए हैं. इसके अलावा कुछ देर पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल के माता पिता से फोन पर बातचीत की है.

दरअसल, बोरवेल में फंसे राहुल को निकालने के लिए सेना, एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तैनात हैं. अब तक 50 फीट से अधिक खुदाई की जा चुकी है लेकिन राहुल के पास 65 फीट की गहराई में पहुंचने के लिए अब भी 4 से 5 घंटे का वक्त लग सकता है. घबराएं परिजनों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने वीडियो कॉल के जरिये बात की है. जिला कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने अपने मोबाइल से परिजनों से बात कराई है.

बंद होंगे सभी ऐसे ओपन बोरवेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल के परिजनों से बातचीत के बाद मीडिया से कहा, ''अभी मैंने राहुल के माता-पिता से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की है. मैं उनकी मनोदशा को समझ सकता हूं. बच्चे का बोरवेल में गिरना दुखद है. हम सब उसे बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. हमें विश्वास है कि ईश्वर हमारा साथ देंगे.''

सीएम भूपेश बघेल कहा कि ऐसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए राज्य में खुले बोरवेल को बंद करने का अभियान चलाएंगे. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से भी सहयोग की उम्मीद रहेगी कि जहां भी वे खुला बोरवेल देखें, हमें सूचित करें. इसके लिए हम एक अलग हेल्प लाइन जारी करेंगे.

राहुल को बचाने के लिए रोबोट की ली जाएगी मदद 

बोरवेल में फंसे राहुल को बचाने के लिए रोबोट की मदद ली जाएगी. इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश भी दिए हैं. जिला कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरत के रोबोट विशेषज्ञ से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं. सूरत के महेश अहीर बोरवेल रेसक्यू रोबेट से मदद करते हैं. वो अनुभवी हैं, उनसे बातचीत हुई है. आज शाम तक महेश अहीर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh News: बोरवेल में गिरे 10 साल के राहुल को बचाने के लिए NDRF पहुंची, सीसीटीवी से बच्चे के मूवमेंट पर नजर

सुन और बोल नहीं सकता बोरवेल में गिरा बच्चा

गौरतलब है कि बोरवेल में फंसे राहुल को बचाने के लिए रेस्क्यू टीम दो तरह से प्रयास कर रही हैं. बड़ी-बड़ी मशीनों से बोरवेल की पैरलल खुदाई की जा रही है. जिसमें अब तक 50 फीट की खुदाई हो चुकी है. वहीं, रेस्क्यू टीम बोरवेल से राहुल को रस्सी से खींचकर बाहर निकालने की कोशिश में जुटी है लेकिन इसमें दिक्कत यह आ रही है बच्चा रस्सी की मदद को सुन नहीं पा रहा है क्योंकि सुन और बोल नहीं सकता है. केवल सीसीटीवी कैमरे से बच्चे पर निगरानी रखी जा रही है. 

यह भी पढ़ें- Janjgir Champa Borewell: 80 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 10 साल का मासूम, सीएम बघेल ने सुरक्षित रेस्क्यू के दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget