एक्सप्लोरर

'OYO बंद करा दिया, अब गार्डेन में भी न आएं', BJP विधायक से बोली लड़की

Rikesh Sen OYO News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गार्डन में बैठे एक कपल से जब विधायक रिकेश सेन ने पूछा कि यहां क्या कर रहे हो तो उन्होंने कहा कि आप ने तो ओयो बंद करवा दिया, जाएं तो कहां जाएं?

Rikesh Sen Viral Video: छत्तीसगढ़ में दुर्ग के वैशाली नगर से बीजेपी विधायक रिकेश सेन इन दिनों प्रेमी जोड़ों पर पहरा लगा रहे हैं. इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. रिकेश सेन पार्क में बैठे युवक और युवतियों से पूछने पहुंचे कि यहां क्या कर रहे हैं तो प्रेमी जोड़े ने अपनी पीड़ा सुना दी और ओयो (OYO) बंद कराने पर विधायक से कड़ी नाराजगी भी जाहिर कर दी.

दरअसल रिकेश सेन ने जब ओयो बंद कराया तो उन्हें भी नहीं पता रहा होगा कि कोई लड़की उनसे ऐसी डिमांड कर देगी. जी हां, पार्क में अपने प्रेमी के साथ बैठी लड़की ने विधायक रिकेश सेन से ओयो खुलवाने की मांग की. नेहरू गार्डन के आस-पास रहने वालों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि गार्डन में कपल्स का जमावड़ा लगा रहता है.

ऐसे में स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर रिकेश सेन ने मौके पर दबिश दी तो दो-तीन जोड़े गार्डन में बैठे नजर आए. गार्डन में पहुंचकर रिकेश सेन सीधे कपल्स के पास पहुंचे और उनसे संवाद किया, लेकिन यहां बैठे प्रेमी जोड़ों ने तो विधायक को ही ज्ञान दे डाला.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rikesh Sen ( मोदी का परिवार ) (@rikeshsen_bjp)

ओयो बंद कराने से जताई नाराजगी
गार्डन में बैठे एक कपल से जब विधायक रिकेश सेन ने पूछा कि यहां क्या कर रहे हो तो उन्होंने बताया कि वो यहां बात करने आए हैं. विधायक को जवाब देते हुए युवक ने कहा, "क्या करे? आप ने तो ओयो बंद करवा दिया, जाएं तो कहां जाएं?" इतना सुनते ही रिकेश सेन थोड़े तमक गए और कहा कि ओयो बंद करा दिए तो क्या यहां चले आओगेय़ टाइम पास करना है तो ऐसा नहीं होता कि किसी के घर के सामने आकर टाइम पास करोगे?

'गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए सोचना पड़ता है'

वहीं दूसरे कपल ने कहा, "कम से कम हमारे लिए पार्क तो छोड़ दीजिएm जहां हम बात कर सकें, हमारे लिए तो कम से कम ओयो खुलवा दीजिए, लोग आपके नाम से डरते हैं, यहां तक दारू पीने के लिए भी डरते हैं और तो और दोस्त-यार हमारे साथ घूमने के लिए डरते हैं, हमको हमारी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए सोचना पड़ता है, प्राइवेट प्लेस ही नहीं मिलता.

इसके अलावा तीसरे कपल से जब विधायक रिकेश सेन ने पूछा कि यहां क्या कर रहे तो युवती ने कहा कि ओयो तो हर जगह आप बंद करवा दिए हैं तो हम कहां जाएं. फिर युवक ने कहा कि हम जाएं तो कहां जाएं, पुलिस से जितना डर नहीं, उतना तो आप से डर रहता है, आप हर जगह आ जाते हो, आप तो कपल को परेशान कर रहे हैं.

'सदियों से चलता आ रहा प्यार-मोहब्बत'

इस दौरान लड़की से जब विधायक रिकेश सेन ने पूछा कि ये क्या होता है प्यार-मोहब्बत तो उसने कहा कि सदियों से प्यार-मोहब्बत चलते आ रहा है, कितने सालों से चला आ रहा है, आखिर हम जाएं तो कहां जाएं, इतना सब सुनने के बाद विधायक रिकेश सेन ने कपल को प्याार से समझाया और घर भेज दिया. इसके बाद विधायक का प्रेमी जोड़ों को समझाते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: कांकेर नक्सल एनकाउंटर में बड़ा अपडेट, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget