एक्सप्लोरर

Renuka Singh: सरगुजा की तेज तर्रार आदिवासी विधायक बनेंगी छत्तीसगढ़ की पहली महिला सीएम? जानें कौन हैं रेणुका सिंह

Chhattisgarh CM Race: रेणुका सिंह साल 2019 मे सरगुजा संसदीय क्षेत्र से सांसद बनीं और फिलहाल मोदी सरकार में जनजातीय मामलों की केंद्रीय राज्य मंत्री हैं.

Renuka Singh in Chhattisgarh CM Race: छत्तीसगढ़ में सीएम पद के लिए जिन नामों की चर्चा तेज है, उनमें एक नाम केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का है. रेणुका सिंह प्रदेश की एक नंबर की विधानसभा भरतपुर सोनहत से विधानसभा चुनाव जीतकर आई हैं और महिला और आदिवासी विधायक हैं. रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ की पहले नंबर की विधानसभा भरतपुर सोनहत से चुनाव जीतकर आई हैं. उन्होंने कांग्रेस के सीटिंग एमएलए गुलाब कमरों को हराया है. रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला विधायक का एक बड़ा चेहरा हैं. 

रेणुका सिंह फिलहाल छत्तीसगढ़ से इकलौती केंद्रीय राज्य मंत्री हैं. उनके राजनीतिक सफ़र की शुरुआत जनपद पंचायत चुनाव से हुई. 1999 में वो पहली बार जनपद पंचायत की सदस्य चुन कर राजनीति में आईं. उसके बाद सन् 2000 मे बीजेपी ने उनको रामानुजनगर मंडल का अध्यक्ष बना दिया और साल 2002 मे समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रहने के साथ ही रेणुका सिंह 2003 में पहली बार सरगुजा संभाग की रामानुजनगर विधानसभा से विधायक चुनी गईं.  

साल 2019 में बनीं सरगुजा सांसद
रेणुका सिंह दूसरी बार साल 2008 में फिर विधायक बनीं. विधायक काल में रेणुका स्वतंत्र प्रभार वाली महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री मंत्री रहीं और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष भी रहीं. रेणुका साल 2019 मे सरगुजा संसदीय क्षेत्र से सांसद बनीं और फिलहाल मोदी सरकार में जनजातीय मामलों की केंद्रीय राज्य मंत्री हैं.

दो बार विधायक एक बार की सांसद हैं रेणुका सिंह
रेणुका सिंह का जन्म 5 जनवरी 1964 को छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पोडी बच्चा गांव में हुआ था. स्वर्गीय फूल सिंह की बेटी रेणुका सिंह का विवाह पड़ोसी जिले सूरजपुर के रामानुजनगर इलाके के रहने वाले नरेंद्र सिंह से हुआ. रेणुका के दो बेटे और दो बेटियां हैं. बेटियों का नाम पूर्णिमा सिंह और मोनिका सिंह है और बेटे यशवंत सिंह और बलवंत सिंह हैं. स्नातक तक शिक्षा प्राप्त रेणुका सिंह तेज तर्रार छवि वाली नेता मानी जाती हैं. रेणुका सिंह 2 बार विधायक एक बार सांसद रहते हुए एक बार छत्तीसगढ़ में स्वतंत्र प्रभार वाली राज्य मंत्री और सांसद बनते ही पहली बार में केन्द्रीय राज्य मंत्री बन गई है. फ़िलहाल वो मोदी मंत्रीमंडल में मंत्री हैं.

यह भी पढ़ें: OPS in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में वापस आएगा OPS? पुरानी पेंशन वादा कर कांग्रेस तो सत्ता में आई नहीं, क्या BJP करेगी लागू?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget