एक्सप्लोरर

PM Modi Security Breach: सीएम बघेल बोले- 'सुरक्षा तो बहाना है, मकसद राजनीति चमकाना है', बीजेपी ने किया पलटवार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंजाब की घटना पर कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा बहना है, असली मकसद राजनीति चमकाना है. बीजेपी ने इस पर पलटवार किया.

PM Modi Security Breach: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा पर देशभर में बहस जारी है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंजाब की घटना पर कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की राजनीति चमकाने के लिए ये 'षड्यंत्र' किया गया और पंजाब सरकार को अपदस्थ करने की कोशिश की जा रही है. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज सीएम भूपेश बघेल ने प्रेस कान्फ्रेस कर कई सवाल उठाए.

पीएम मोदी की सुरक्षा के मुद्दे पर तकरार

सीएम ने पूछा कि पीएम आवास में कार्यक्रम बनाया गया तो सबसे पहले मौसम को क्यों नहीं देखा गया. पहले भी प्रधानमंत्री कई बार जाम में फंस चुके हैं, तब भाजपा के लोग कहते थे कि प्रधानमंत्री आम आदमी हैं. प्रधानमंत्री से पंजाब में एक दलित मुख्यमंत्री बर्दाश्त नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस घटना पर राजनीति कर रहे हैं. क्या भारत सरकार के अधिकारियों को मौसम का पहले से पता नहीं था? अगर सड़क मार्ग से लेकर जाना था तो पहले बताना चाहिए था, पंजाब सरकार व्यवस्था करती. क्या प्रधानमंत्री सिर्फ कुर्सियों को भाषण देने जा रहे थे? बघेल ने कहा कि ये पहले से तैयार की हुई स्क्रिप्ट है. इसका मकसद चुनी हुई सरकार को बदनाम करना है. सबसे पहले केंद्र सरकार बताए कि केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ क्या कार्यवाई कर रही है? SPG, IB, मौसम विभाग के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई?

पंजाब सरकार के बचाव में सीएम बघेल

सीएम भूपेश बघेल की प्रेस कान्फ्रेस में कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, प्रेम साय सिंह टेकाम मौजूद थे. इस दौरान सीएम भूपेश पंजाब सरकार के बचाव में उतरे. उन्होंने कहा कि पीएम की सुरक्षा में पंजाब पुलिस ने 20 आईपीएस और 10 हजार जवान तैनात किया. आगे उन्होंने कहा कि पंजाब की घटना राजनीतिक षड़यंत्र और पंजाब सरकार को बदनाम करने का खेल है. इसका मकसद चुनी हुई सरकार को अपदस्थ करना है. सीएम बघेल ने पूछा कि मौसम खराब था तो प्रधानमंत्री की जान को खतरें में क्यों डाला गया. सीएम ने दावा किया कि मौके पर भीड़ थी ही नहीं. किसान आंदोलन से बीजेपी के खिलाफ वातावरण है. अपको बर्दाश्त नहीं हो रहा है एक दलित मुख्यमंत्री, पंजाब में पहले भी आपकी जमीन नहीं थी. 

बीजेपी का पलटवार

सीएम के इस बयान पर बीजेपी नेता ब्रजमोहन अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि भूपेश बघेल एक मुख्यमंत्री होकर इस पीएम की सुरक्षा के मामले में ऐसी बात कह रहे हैं, ये ओछी राजनीति है. घटिया राजनीति है. अगर झीरम घाटी में सुरक्षा की कमी थी तो जो दोषी हैं उन्हें भूपेश बघेल जेल में क्यों नहीं डाल देते हैं? बता दें कि सीएम ने ये भी कहा कि झीरम घाटी नक्सली हमले में कांग्रेस की एक पीढ़ी खत्म हो गई, उस समय राज्य में बीजेपी की सरकार थी. उस समय सुरक्षा कहां थी?

Bhopal: पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए पूजा, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल की गुफा मंदिर में किया महामृत्युंजय जाप

PM Modi की सुरक्षा में चूक को लेकर Navjot Sidhu का तंज- किसान डेढ़ साल से रुके थे, आप 15 मिनट में परेशान हो गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget