एक्सप्लोरर

Raipur News: नगर निगम ने फाड़ा बॉलीवुड अभिनेताओं के पान मसाला एड वाला पोस्टर, जानें वजह

अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान के पान मसाला विज्ञापन वाला पोस्टर रायपुर नगर निगम ने फाड़ दिया है. नगर निगम ने होर्डिंग का किराए नहीं मिलना इसके पीछे का कारण बताया है.

Pan Masala AD: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पान मसाला ब्रांड पर चर्चा गर्म हो गई है. बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान के पान मसाला विज्ञापन वाला पोस्टर रायपुर नगर निगम ने फाड़ दिया है. पोस्टर पर तीनों सुपरस्टार की तस्वीर के साथ 'बोलो जुबां केसरी' लिखा था. इसके पीछे नगर निगम ने कारण भी बताया है. पान मसाला कंपनी के एड में अजय देवगन, शारुख खान के बाद अक्षय कुमार की एंट्री हुई थी. तब सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को जमकर ट्रोल किया गया था. बाद में अक्षय कुमार ने फैंस से माफी भी मांगी. विवाद थमे कुछ दिन भी नहीं हुआ था कि अब रायपुर में पान मसाला ब्रांड का विज्ञापन वाला पोस्टर फाड़ दिया गया है. नगर निगम ने होर्डिंग का किराए नहीं मिलना कारण बताया है.

फिर से चर्चा में आया सुपर स्टार का पान मसाला वाला एड

रायपुर शहर से मैग्नेटो मॉल की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे विज्ञापन की बड़ी होर्डिंग लगाई गई थी. रायपुर नगर निगम कमिश्नर प्रभात मलिक के निर्देश पर उड़नदस्ता ने पोस्टर हटा दिया है और एडवरटाइजिंग फर्म को बकाया राशि नगर निगम को जल्दी जमा करने का निर्देश दिया है. नगर निगम से मिली जानकारी में सामने आया है कि मंगलवार को नगर निवेशक बी आर अग्रवाल के निर्देश पर 30 गुणा 30 आकार के बड़े फ्लेक्स को फाड़ दिया गया है. नगर निवेश शाखा के उप अभियन्ता विकास साहू की उपस्थिति में नगर निवेश उड़नदस्ता की टीम ने कार्रवाई की.

Bilaspur News: बिलासपुर सेंट्रल जेल के कैदी की मौत का मामला, न्यायिक जांच के आदेश से दो विभागों में मचा हड़कंप

पिछले सप्ताह सलमान खान वाली मोबाइल ट्रॉली हटाई गई

फ्लेक्स देशकर एडवरटाइजिंग की तरफ से लगाये गये थे. नगर निगम ने आगे चेतावनी दी है कि बकायादार फर्मों के खिलाफ नियमानुसार सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी. गौरतलब है कि नगर निगम की नगर निवेश उड़नदस्ता की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. पिछले सप्ताह नगर निवेश विभाग उड़नदस्ता ने अनुमति के विरूद्ध प्रचार कर रही 4 मोबाइल ट्रॉली को जब्त किया था. महावीर गार्डन (अनुपम उद्यान ) के सामने जीईरोड, सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने और समता कॉलोनी मुख्य मार्ग से पोस्टर हटाया गया था. इसमें एक सलमान खान की तस्वीर वाली मोबाइल ट्रॉली भी शामिल है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों का तांडव, सड़क निर्माण में लगे पांच वाहन फूंके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget