एक्सप्लोरर

'मुझे मत मारो, बस एक घूंट पानी दे दो...', रायपुर मॉब लिंचिग केस में तीसरे पीड़ित की भी मौत

Raipur Mob Lynching Case: पुलिस के मुताबिक सद्दाम कुरैशी को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन सोमवार को उसे वहां से सरकारी डीकेएस अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां वह वेंटिलेटर पर था.

Chhattisgarh Mob Lynching Case: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग इलाके में कथित तौर पर भीड़ के हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. सात जून को रायपुर और महासमुंद जिले की सीमा में स्थित आरंग इलाके में मवेशियों से भरे वाहन में सवार लोगों पर कथित रूप से भीड़ ने हमला कर दिया था, जिसमें दो मवेशी ट्रांसपोर्टर गुड्डू खान और चांद मिया खान की मौत हो गई थी. वही 25 साल का सद्दाम कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गया था. वहीं आज सद्दाम ने भी दम तोड़ दिया.

घटना के बाद सद्दाम कुरैशी को रायपुर के श्री बालाजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन सोमवार को उसे वहां से सरकारी डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां वह वेंटिलेटर पर था.

सद्दाम कुरैशी के चचेरे भाई शोहेब खान ने बताया कि मंगलवार को डीकेएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई. रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर ने भी कुरैशी की मौत की पुष्टि की और बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (साझा इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी में शिकायतकर्ता शोएब खान ने दावा किया कि चांद ने उसे फोन पर बताया था कि जब तीनों मवेशी से लदे ट्रक में महासमुंद से आरंग की ओर जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों में सवार कुछ लोगों ने उनका पीछा किया.

उन्होंने बताया कि ट्रक का एक टायर फटने के बाद पीछा कर रहे लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. प्राथमिकी में कहा गया कि चांद ने शोएब को बताया कि उसे और उसके दो अन्य साथियों को चोटें आई हैं और वे चल नहीं पा रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों का पता लगाने के लिए रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राठौर के नेतृत्व में 14 सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है.

वहीं इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शोएब ने बताया कि सद्दाम कुरैशी हेल्पर था, उसने फोन किया और फोन जेब में रख लिया. वह चिल्ला रहा था कि उसका हाथ और पैर टूट गए हैं. सद्दाम विनती कर रहा था, "भैया पानी पिला दो एक घूंट. मारो मत बस पानी पिला दो."

ये भी पढ़ें

महासमुंद में कर्ज से परेशान किसान ने पी लिया कीटनाशक, पूर्व विधायक ने सरकार से की मुआवजे की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget