एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: रायपुर कोर्ट में तोमर ब्रदर्स के हाजिर न हाेने पर फरार घोषित, कुर्की जब्ती के दिए आदेश

Raipur News: रायपुर में सूदखोरी, वसूली और ब्लैकमेलिंग के मामलों में फंसे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र और रोहित तोमर फिर कोर्ट में पेश न हाेने पर फरार घोषित किया गया है. कोर्ट ने 18 जुलाई तक का आखिरी मौका दिया है.

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सूदखोरी, वसूली और ब्लैकमेलिंग जैसे संगीन मामलों में फंसे हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स एक बार फिर कोर्ट में पेश नहीं हुए. रायपुर कोर्ट ने दोनों भाइयों वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर को फरार घोषित करते हुए उद्घोषणा जारी कर दी.

कोर्ट ने पुलिस की अर्जी पर यह फैसला सुनाया है साथ ही दोनों को 18 जुलाई तक आखिरी मौका देते हुए कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है. अगर वे इस बार भी हाजिर नहीं हुए तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही शुरू की जाएगी.

पुलिस ने पिछले 44 दिनों में 66 से ज्यादा केस दर्ज किये

पुलिस के मुताबिक, पिछले 44 दिनों से फरार चल रहे कुख्यात तोमर बंधुओं पर अब तक 66 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं. इनमें सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग, मारपीट, अवैध वसूली और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका था और 14 जुलाई को कोर्ट में पेश होने की सूचना उनके घर पर दी गई थी. बावजूद इसके दोनों गैरहाजिर रहे.

परिवार के सदस्य और कर्मचारी भी पुलिस हिरासत में.

इन मामलों में तोमर परिवार की एक बहू, एक भतीजा, एक दिव्यांग, दो वकील और दो कर्मचारी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं. वहीं परिजनों का दावा है कि दोनों भाइयों का उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ है और उनकी लोकेशन की जानकारी किसी को नहीं है.

रोहित तोमर की पत्नी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

नकारी के मुताबिक मंगलवार को पुलिस ने रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक रोहित लगातार अपनी पत्नी भावना के सम्पर्क में है. लेकिन भावना ने इसकी सूचना पुलिस को नही दी. साथ ही भावना तोमर ब्रदर्स के सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग के कारोबार में भी इन्वॉल्व थी. इसके भी सबूत पुलिस को मिले है. अब पुलिस की टीम भावना से पूछताछ कर रही है.इसके साथ ही पुलिस को तोमर ब्रदर्स की जैगुआर कार भी बरामद हो गई है. ये कार रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली.

इस पूरे मामले में अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर तोमर बंधुओं को संरक्षण कौन दे रहा है? सत्ताधारी दल के कुछ नेता और एक आईपीएस अधिकारी के ऊपर आरोप लगे हैं कि वे मोटी रकम लेकर दोनों फरार आरोपियों को बचा रहे हैं.

कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गम्भीर आरोप

इस मुद्दे पर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राजस्थान से आए तोमर बंधु छत्तीसगढ़ के लोगों का शोषण कर रहे हैं और भाजपा सरकार अपराधियों को खुला संरक्षण दे रही है. कांग्रेस ने यह भी कहा है कि भाजपा का यह रवैया साबित करता है कि यह पार्टी अपराधियों और माफियाओं की संरक्षक है.

पुलिस के लिए चुनौती बने तोमर ब्रदर्स

तोमर बंधुओं की गिरफ्तारी अब पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है. देखना होगा कि फरार घोषित किए गए हिस्ट्रीशीटर आरोपियों को पुलिस कब तक गिरफ्तार कर पाती है या उनकी संपत्ति कुर्की की कार्रवाई करती है.

विनीत पाठक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं. वे एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय (एमपी-सीजी), बंसल न्यूज़, हिंदी खबर और पंजाब केसरी में काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget