एक्सप्लोरर

RSS Meeting: छत्तीसगढ़ में RSS की 3 दिवसीय बड़ी बैठक आज से शुरू, इन एजेंडों पर हो सकता है मंथन

RSS Meet Raipur: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रायपुर पहुंचे हैं. 12 सितंबर तक नड्डा बैठक में ही रहेंगे. माना जा रहा है इस बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई जा सकती है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ इस वक्त राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) रायपुर (Raipur) दौरे में आए हैं, इसके अलावा आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) एक सप्ताह के लिए रायपुर में प्रवास पर हैं. आज से आरएसएस समन्वय समिति की बैठक शुरू हो रही है. 3 दिन तक चलने वाली बैठक में देशभर से आए 36 संगठन के प्रमुख बैठक में शामिल हो रहे हैं. रायपुर में आयोजित आरएसएस की बड़ी बैठक को लेकर आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर काफी अहम माना जा रहा है.

नड्डा भी रहेंगे बैठक में 
दरअसल रायपुर के जैनम मानस भवन में आरएसएस समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई है. ये बैठक 10 सितंबर से लेकर 12 सितंबर शाम तक चलेगी. इस बैठक में शामिल होने वाले सभी संगठन प्रमुख तीन दिन के लिए समन्वय बैठक के अलावा किसी अन्य कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे. आरएसएस ने इसके लिए पूरी तैयारी कर दी है. आरएसएस प्रमुख बैठक के लिए दो दिन पहले ही रायपुर पहुंच चुके हैं. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शुक्रवार को रायपुर पहुंचे हैं. 12 सितंबर तक नड्डा बैठक में ही रहेंगे. माना जा रहा है की इस बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई जा सकती है.

Chhattisgarh Politics: चुनाव से पहले क्यों हटाई गईं छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी डी पुरंदेश्वरी? जानें- इनसाइड स्टोरी

बैठक का क्या है उद्देश्य
बैठक को लेकर RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया है कि, संघ के लोग अपने-अपने कार्यक्षेत्र में किए गए काम और उपलब्धि के बारे में चर्चा करेंगे, जो कार्य सामूहिक रूप से किए जाते हैं उसके बारे में भी चर्चा की जाएगी. यह बैठक हर साल होती है और इसमें आगामी वर्षों की दृष्टि से जो कार्य सामूहिक रूप से किए जाएंगे उसके बारे में चर्चा होगी. आंबेकर ने आगे बताया कि संघ में अनेक गतिविधियां चलती हैं जैसे गौसेवा, ग्राम विकास, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता के विषय. इन विषयों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी. बैठक का उद्देश्य होता है कि समाज के सामने जो चुनौतियां आती हैं उनका संकलन कर एक दिशा तय करते हैं और राष्ट्रीय भावना से कार्य करते हैं, जिससे कार्य करने की गति बढ़ सके.

ये बड़े चेहरे होंगे शामिल
आरएसएस की बैठक में विद्या भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सक्षम, वनवासी कल्याण आश्रम, सेवा भारती, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्र सेविका समिति, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ समेत कई संगठनों के प्रतिनिधि या प्रमुख बैठक में शामिल हो रहे हैं. वहीं संघ की तरफ से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, कार्यवाह  दत्तात्रेय  होसबाले, सभी सह कार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल , डॉ. मनमोहन वैद्य, अरूण कुमार, मुकुंदा और रामदत्त चक्रधर सहित प्रमुख पदाधिकारी इस समन्वय बैठक सम्मिलित होंगे.

Bilaspur News: दुकानदार ने चटनी देने से मना किया तो बदमाशों ने कर दी जमकर पिटाई, वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget