एक्सप्लोरर

Swachh Survekshan 2022: स्वच्छता सर्वेक्षण में Chhattisgarh के 8 शहरों ने मारी बाजी, 'पाटन' को ईस्ट जोन में पहला और देश में दूसरा स्थान

इस उपलब्धि पर CM भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई देते हुये कहा, सभी नागरिकों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता से राज्य के इतने शहरों को पुरस्कार मिला है.

Chhattisgarh News: स्वच्छ सर्वेक्षण (Swachh Survekshan 2022) में एक बार फिर छत्तीसगढ़ ने देशभर में परचम लहराया है. छोटे शहरों की कैटेगरी में दुर्ग जिले के पाटन ने ईस्ट जोन में पहला और देश में दूसरा स्थान पाया है. वहीं स्वच्छ शहरों में अंबिकापुर (Ambikapur) ने अपनी बादशाहत कायम रखी है. बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट की श्रेणी में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहा. दरअसल दिल्ली (Delhi) के ताल कटोरा स्टेडियम में शनिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण का पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया था. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने विजयी नगरीय निकायों को पुरस्कृत किया. वहीं छत्तीसगढ़ की टीम में राज्य के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिव डहरिया भी दिल्ली पहुंचे थे. उन्होंने केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी के हाथों सम्मान ग्रहण किया. 

अंबिकापुर राज्य में पहले नंबर पर
बता दें कि शुक्रवार को इंडियन स्वच्छता लीग (आईएसएल) में विजयी शहरों का ऐलान किया गया. इंडियन स्वच्छता लीग में अलग-अलग वर्गों के तहत 15 हजार से कम आबादी वाले नगरीय निकायों में भटगांव और माना कैंप, 15 से 25 हजार की आबादी में खैरागढ़, 25 से 50 हजार की आबादी वाले निकाय में जशपुर नगर और कोंडागांव, 50 हजार से 1 लाख में बिरगांव, 1 लाख से 3 लाख की आबादी में अंबिकापुर प्रथम स्थान प्राप्त किये हैं. वहीं 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में रायपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है.

Chhattisgarh News: हाथियों के आतंक से थर्राया सूरजपुर और सरगुजा, जमकर मचा रहे उत्पात, बस्ती छोड़ भाग रहे लोग

छत्तीसगढ़ के आठ शहरों ने मारी बाजी 
ईस्ट जोन में 25-50 हजार आबादी की श्रेणी में सिटीजन फीडबैक अवॉर्ड से बलौदाबाजार पुरस्कृत किया गया. इसके साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण के इंडियन स्वच्छता लीग (आईएसएल) में छत्तीसगढ़ के आठ शहरों ने बाजी मारी है. इनमें से सात नगरीय निकाय पहले नंबर पर और एक दूसरे स्थान पर रहा है. इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई देते हुये कहा है कि सभी नागरिकों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता से राज्य के इतने शहरों को पुरस्कार मिला है.

स्वछता में पाटन क्यों आगे-

1. नरवा, गरवा घुरवा, बाड़ी और स्वच्छता के कन्वर्जेंस का इंटीग्रेटेड मॉडल 
2. देश का सर्वप्रथम आईईसी एक्सपेरियेंस जोन
3. देश का सर्वप्रथम 5 स्टार छोटा शहर 
4. देश का प्रथम ODF शहर 
5. यहां के नागरिक स्वच्छता सुविधाओं से पूरी तरह संतुष्ट होने के कारण शहर सिटीजन फीडबैक में आगे 
6. छोटे शहरों का प्रदेश में पहला मलबा प्रसंस्करण प्लांट 
7. पूरे देश के लिए रोल मॉडल 3 मार्च को समस्त राज्य की टीम द्वारा भ्रमण 
8. अर्बन गोठान का उत्कृष्ठ कार्य के साथ कचरा और गोबर का 100 प्रतिशत खाद निर्माण 
9. मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों का इलाज

कैसे हुआ स्वच्छता सर्वेक्षण का सर्वे
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए राज्य के समस्त 169 नगरीय निकायों ने भाग लिया है. इसलिए पिछले 8 महीने से लगातार सर्वे की टीम निकायों के भ्रमण पर रही है. सर्वे की टीम द्वारा निकायों में मिशन क्लीन सिटी, स्वच्छता श्रृंगार, सुविधा 24, गोधन न्याय योजना, निदान-1100, निष्ठा आदि राज्य प्रवर्तित योजनाओं के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति का निरीक्षण किया. निकायों के निरीक्षण के बाद ओडीएफ की स्थिति पहले की तरह ही अच्छी पायी गई.

Navaratri 2022: छत्तीसगढ़ के इस पहाड़ में हुआ था महिषासुर और देवी दुर्गा का युद्ध, मौजूद हैं मां देवी के पदचिन्ह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget