एक्सप्लोरर

Raipur News: रायपुर में 5 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी मामले में नामी व्यापारी गिरफ्तार, 14 दिनों की रिमांड में भेजा गया

5 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी के आरोप में सेंट्रल जीएसटी (Central GST) की टीम ने सांईनाथ इंटरप्राइजेस के संचालक बासुदेव मित्तल को गिरफ्तार कर लिया. फर्जी बिल से इनपुट टैक्स क्रेडिट का खुलासा हुआ था.

Raipur News: 5 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी मामले पर रायपुर में सेंट्रल जीएसटी (Central GST) ने आज बड़ी कारवाई की है. टैक्स चोरी (Tax Evasion) के आरोप में सांईनाथ इंटरप्राइजेस के संचालक बासुदेव मित्तल को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने 76 लाख रुपए टैक्स जमा कर दिया है लेकिन मजिस्ट्रेट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर मित्तल को जेल भेज दिया. सेंट्रल जीएसटी की टीम को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि रायपुर के अधिकारियों ने मेसर्स सांईनाथ इंटरप्राइजेस के मालिक बासुदेव मित्तल के कबीर नगर स्थित परिसर में जांच की है.

फर्जी बिल से फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का खुलासा

जांच में खुलासा हुआ कि नकली और गैर-मौजूद संस्थाओं से अस्वीकार्य इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाकर जीएसटी की बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जा रही थी. टीम ने  कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिलने पर जब्त कर लिया था. सीजीएसटी रायपुर के प्रधान आयुक्त बीबी महापात्रा की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक बासुदेव मित्तल ने छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा में कुछ फर्जी फर्मों के जरिए बिल की व्यवस्था कर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट ले रहा था. जांच में सामने आया कि 31 करोड़ रुपए की कीमत के माल पर 5.69 करोड़ रुपये जीएसटी का फर्जीवाड़ा हुआ है. 

14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया आरोपी

कर चोरी के आरोप में सांईनाथ एंटरप्राइजेज के मालिक बासुदेव मित्तल को सीजीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 69 (1) के तहत केंद्रीय जीएसटी टीम ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद टीम ने आज ही अदालत में पेश किया और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बासुदेव मित्तल को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. सेंट्रल जीएसटी आयुक्तालय रायपुर की तरफ से कर चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. कर चोरी के आरोप में अबतक 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वित्तीय वर्ष 2021- 22 में कर चोरी के 200 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. लगभग 650 करोड़ रुपए के कर चोरी का पता चला है.

Raigarh Triple Murder: रायगढ़ के जंगल में एक ही परिवार के तीन लोगों का शव मिलने से हड़कंप, चेहरे पत्थर से कुचले

2020-21 के मुकाबले 35 फीसद जीएसटी की वृद्धि

गौरतलब है कि सीजीएसटी रायपुर आयुक्तालय ने वित्त वर्ष 2020-21 की तुलना में 3328 करोड़ रुपये अधिक जीएसटी जुटाया है. जीएसटी कलेक्शन 2020- 21 के मुकाबले 2021-22 में 35 प्रतिशत बढ़ा है. मिली जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2020- 21 में 9 हजार 627 करोड़ रुपये जमा हुए लेकिन 2021-22 में 12 हजार 961 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ.

Raipur: छत्तीसगढ़ में 4 नए अनुविभाग और 23 नई तहसीलों का शुभारंभ, सीएम बघेल ने की कई अहम घोषणाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget