एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: खुद को कुंवारा बता लड़की के साथ लिव इन में रहा युवक, गर्भवती होने पर खिला दी दवा

रायगढ़ में लिव इन के दौरान लड़की प्रेगनेंट हुई तो प्रेमी दानिश खान ने लड़की को अनजान गर्भपात की दवाई खिलाई. इससे लड़की मौत हो गई. इसका खुलासा मौत से पहले बनाए कन्फेशन वीडियो में हुआ है.

Raigarh Crime News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. आरोपी दानिश खान(Danish Khan) ने शादीशुदा होने के बावजूद एक लड़की को अपने साथ लिव इन रिलेशनशिप(live-in relationship) में रखा था. जब लड़की गर्भवती (pregnant) हुई तो उसे अनजान गर्भपात(abortion) की दवाई खिला दी. इससे लड़की की मौत हो गई है. ये मामले 8 मार्च का है. जब लड़की की बिलासपुर के हॉस्पिटल(Bilaspur hospital) में मौत हुई.इसके दो महीने बाद अब दानिश की गिरफ्तारी हुई है.चलिए इस रूह कंपाने वाली कहानी से पर्दा उठाते है.

दानिश ने गर्भवती लड़की को अनजान दवाई खिलाई
दरअसल 27 साल का दानिश खान रायगढ़(Raigarh) के इंदिरा नगर का रहने वाला है. दानिश ने युवती को गर्भपात के लिए असुरक्षित तरीके से दवाई खिलाई इससे युवती की तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस मामले में रायगढ़ के चक्रधर नगर थाने में 29 मई को गैर इरादतन हत्या(धारा 304 आईपीसी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है. इसके बाद 30 मई को पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया इसके बड़े उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

Chhattisgarh: जलाशय से 21 लाख लीटर पानी निकालने का मामला, जल संसाधन विभाग के SDO निलंबित

दो महीने बाद अचानक कैसे हुआ इस मामले का खुलासा?
जिस लड़की की दो महीने पहले मौत हुई थी. उसने मौत से पहले 3 पार्ट में अपना कन्फेशन वीडियो (confession video) बनाया था. इस वीडियो में लड़की ने दानिश पर गंभीर आरोप लगाए है. उसने बताया है कि दानिश कपड़ा खोलकर बेल्ट से मरता था. घर में ताला लगाकर जाता था. वीडियो बनाते हुए लड़की उससे डरी हुई नजर आ रही थी. उसने कहा प्लीज उसे मुझसे जितना हो सके दूर रखे. उसने अपनी शादी को लेकर मुझे धोखे में रखा और मेरे से कभी शादी नहीं किया. हम दोनों का एक बच्चा हुआ था उस बच्चे को उसने किसी को दे दिया.वो इंसान किसी औरत के साथ रहने लायक नहीं है.

परिजनों ने कहा दानिश ने बच्चे को बेच दिया या उसकी कर दी हत्या?
लड़की का वीडियो जब वायरल हुआ तो दानिश की असली सच्चाई लोगों को मिली. लड़की के परिजनों ने रायगढ़ के चक्रधर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में मृत लड़की के परिजन उसके भाई ने मीडिया से कहा कि दानिश ने मेरी बहन को चालबाजी से फंसाया. उसने अपने शादीशुदा होने की जानकारी छुपाते हुए उसने गर्भवती कर दिया.इसके बाद उसने बहन को घर से दूर कर दिया. इसके बाद बहुत ही ज्यादा प्रताड़ना और मुस्लिम कृत्यों को अपनाने के लिए प्रताड़ना करने लगा. जानवरों की तरह मारपीट करता था. उसकी एक बच्ची हुई तो उसे कहीं बेच दिया या हत्या कर दिया! बच्ची के नाम पर दानिश बहन को ब्लैकमेल करता था. बहन की हत्या करने के लिए दानिश ने उसे गोली खिलाई थी. जहां उसकी हालत बहुत गंभीर हो गई थी.दानिश पर पूर्ण हत्या का आरोप लगे.मैं चाहता हूं की ऐसी कार्रवाई हो की हर बहन की सुरक्षा हो और अपराधी डरे.

गर्भपात की दवाई से हुई लड़की की मौत
इस मामले में रायगढ़ के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने दोनों को पति पत्नी बताते हुए कहा कि 2 साल तक साथ में पति पत्नी के रूप साथ में रहे.फिर महिला गर्भवती हो गई थी तब उसके पति ने उसको गर्भपात करने का दवाई दिया था. उसमे उसकी मौत हो गई थी. लड़की का बयान आया था उसके आधार पर अपराध दर्ज किया गया है.धारा 304 के तहत चक्रधर नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और और कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget