एक्सप्लोरर

राधिका खेड़ा के कांग्रेस से इस्तीफे पर CM साय का बड़ा बयान, 'अपनों ने ही अपमान किया, रो-रो कर बुरा हाल था'

Radhika Khera News: राधिका खेड़ा के मामले में सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस नारी न्याय की बात करती है, लेकिन उनकी कथनी और करनी में बड़ा फर्क रहता है. इसी कारण से आज कांग्रेस की दुर्गति हो रही है.

CM Vishnu Deo Sai on Radhika Khera: लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को झटका लगा और राधिका खेड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. हाल ही में राधिका खेड़ा एक वीडियो में रोती हुई दिख रही थीं, जिसकी वजह कांग्रेस बताई जा रही थी. अब उनके इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी बड़ा बयान आया है. 

राधिका खेड़ा के कांग्रेस का दामन छोड़ने की बात पर भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने विपक्षी पार्टी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, "जिस तरह से 2-3 दिन से चल रहा था कि राष्ट्रीय स्तर की महिला प्रवक्ता (राधिका खेड़ा) को कांग्रेस के भवन में अपने ही लोगों ने अपमानित किया. उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया था." सीएम साय ने कहा, "कांग्रेस नारी न्याय की बात करती है, लेकिन उनकी कथनी और करनी में बड़ा फर्क रहता है. इसी कारण से आज कांग्रेस की दुर्गति हो रही है. 55-60 साल तक एकक्षत्र शासन करने वाले लोग विलुप्त होते चले जा रहे हैं."

छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर BJP की जीत का दावा
इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह दावा भी किया कि छत्तीसगढ़ में जहां भी बीजेपी के नेता जा रहे हैं, चाहे वो राष्ट्र स्तरीय नेता हों या राज्य स्तरीय नेता, हर जगह से उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. सीएम साय ने कहा कि बीजेपी के पक्ष में जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है. साथ ही उन्होंने विश्वास जताया है कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर बीजेपी जीतने वाली है. 

राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पर लगाए थे गंभीर आरोप
राधिका खेड़ा का कहना था कि उन्होंने 22 साल से ज्यादा तक जिस पार्टी का साथ दिया. जहां से NSUI और AICC के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम किया, आज वहीं उनका विरोध किया जा रहा है क्योंकि वह अयोध्या में रामलला के दर्शन करने से खुद को रोक नहीं पाई थीं. कहा जा रहा है कि इसी से आहत होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

यह भी पढ़ें: Bastar News: धर्मांतरण से नाराज चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, जमीन बंटवारा भी बना विवाद का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget