एक्सप्लोरर

Bastar News: धर्मांतरण से नाराज चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, जमीन बंटवारा भी बना विवाद का कारण

Murder Case: ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की जमीन बंटवारे के लिए बैठक हुई. बैठक में विवाद इतना बढ़ा कि चाचा ने बेटे के साथ मिलकर भतीजे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

Chhattisgarh Murder Case: छत्तीसगढ़ के बस्तर में चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी. आरोपी ने बेटे के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया. मृतक ने पत्नी के साथ धर्म परिवर्तन कर लिया था. परिजनों को युवक का धर्म बदलना नागवार गुजरा. मामला जिले के दरभा ब्लॉक के कापानार गांव का है.

मृतक की पहचान कोसा कवासी के रूप में हुई है. जमीन बंटवारे के लिए चाचा ने मूल धर्म में वापस लौटने की शर्त रख दी. शर्त के मुताबिक मूल धर्म में लौटने पर जमीन का हिस्सा मिलता. युवक ने चाचा की बात को मानने से इंकार कर दिया. जमीन बंटवारे का विवाद सुलझाने के लिए बैठक की गयी. बैठक में दोनों पक्षकारों के साथ ग्रामीण भी मौजूद थे.

जमीन बंटवारे का विवाद दोनों में बढ़ गया. चाचा ने बेटे के साथ मिलकर कोसा कवासी पर धारदार हथियार से वार कर दिया. घटना में भतीजे की मौत हो गयी. पति की मौत से सदमे में आयी पत्नी ने घर छोड़ दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि बैठक की सूचना देने के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों परिवार के बीच काफी लंबे समय से जमीन बंटवारे का विवाद चल रहा था. दोनों परिवारों में आए दिन विवाद की स्थिति बनती थी.

चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट

दोनों गुट ने पखनार चौकी में आवेदन भी दिया था. ग्रामीणों की मौजूदगी में जमीन बंटवारे के लिए बैठक हुई. बैठक में विवाद इतना बढ़ा कि दसरू कवासी ने भतीजे की जान ले ली. घायल कोसा कवासी ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने बताया कि बीते साल भी संयुक्त खाते की जमीन पर बोए गए फसल को काटने का विवाद दोनों परिवारों में हुआ था.

जमीन के बंटवारे में पैदा हुआ विवाद

जमीन बंटवारे के लिए एक बार फिर चाचा भतीजे में विवाद हो गया. गुस्से में आकर दसरू ने बेटे माड़िया के साथ मिलकर कोसा कवासी पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में कोसा कवासी की मौत हो गई. दोनों आरोपियों को रिमांड में लेने के बाद जेल भेज दिया गया है.

पूछताछ में उन्होंने बताया कि जमीन का हिस्सा कोसा कवासी को देना नहीं चाहते थे. एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने कहा कि फिलहाल गांव में स्थिति अब सामान्य है. मृतक की पत्नी को तलाश किया जा रहा है. 

Radhika Khera Resigns: राधिका खेड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कहा- 'श्रीराम की भक्त और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
Embed widget