एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: रतनपुर में आदिशक्ति मां महामाया देवी दर्शन करने पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, विधिवत पूजा कर मांगी ये मन्नत

Ratanpur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज रतनपुर में स्थित आदिशक्ति मां महामाया देवी के दर्शन किए. इस दौरान उनके साथ राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और सीएम बघेल, मंत्री रेणुका सिंह भी मौजूद रहीं.

Chhattisgarh News: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिनों के छत्तीसगढ़ प्रवास पर है. आज उनका दूसरा दिन है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दूसरे दिन बिलासपुर के दौरे पर रही. जहां उन्होंने रतनपुर में स्थित आदिशक्ति मां महामाया देवी के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने पूरे विधि विधान से मां महामाया देवी की पूजा- अर्चना की. साथ ही देशवासियों की सुख समृद्धि के लिए मां महामाया से कामना की है. इस दौरान छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उनके साथ मौजूद रहे.

राष्ट्रपति ने मां महामाया देवी के किए दर्शन
दरअसल छत्तीसगढ़ के दो दिनों के प्रवास पर पहुंची भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित आदिशक्ति मां महामाया देवी मंदिर पहुंची. यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की. पहली बार रतनपुर स्थित महामाया देवी के मंदिर में राष्ट्रपति प्रवास हुआ है. इस अवसर पर मां महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया था. इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह भी मौजूद रहीं.

जानिए मां महामाया मंदिर का इतिहास
ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है. कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया और यहां आदिशक्ति मां महामाया देवी के मंदिर का निर्माण कराया. यह मंदिर 11वीं शताब्दी में बनवाया गया था. मां महामाया रतनपुर शाखा के कलचुरी वंश के राजाओं की कुलदेवी थी. यहां पर दोनों नवरात्रियों में भव्य मेले का आयोजन होता है, जहां प्रदेश के हर जिले से लोग आते हैं और मां महामाया के दर्शन कर उनके समक्ष मनोकामनाएं रखते हैं.

राष्ट्रपति मुर्मू 2 दिनों के लिए है छत्तीसगढ़ प्रवास पर
आपको बता दें कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिनों से छत्तीसगढ़ प्रवास पर है. आज उनका दूसरा दिन है. दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंची है. बिलासपुर पहुंचने के बाद ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी कहे जाने वाले रतनपुर पहुंची. जहां उन्होंने मां महामाया देवी के दर्शन किए. इस दौरान उनकी बेटी भी उनके साथ मौजूद रही. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Elections 2023: 2018 में धमतरी सीट पर सबसे कम मार्जिन से हुआ था हार-जीत का फैसला, जानें- इस विधानसभा का इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget