एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में तेज हुई आरक्षण पर राजनीतिक लड़ाई, कांग्रेस के बाद आज बीजेपी करेगी प्रदर्शन

Chhattisgarh News: बीजेपी के धरना प्रदर्शन को कांग्रेस ने बेशर्म नौटंकी बताया है. कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश जनता है कि राजभवन में आरक्षण विधेयक BJP के इशारों पर रुका हुआ है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आरक्षण पर विवाद जारी है.राज्य सरकार और राजभवन के बीच टकराव जारी है.पहले तो केवल बयानबाजी होती थी.अब कांग्रेस ने राजभवन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.लेकिन अब भी आरक्षण बढ़ाने के विधेयक पर फैसला नहीं हो पाया है.वहीं आरक्षण पर सियासी ड्रामा हाई हो गया है.मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया आज बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करेगी.

कांग्रेस के बाद बीजेपी देगी आरक्षण के लिए धरना

दरअसल सड़क से लेकर सदन तक आरक्षण विवाद पर सियासी बवाल मचा हुआ है.कांग्रेस सरकार ने राज्य में 76 प्रतिशत आरक्षण बढ़ाने के लिए विधानसभा में विधेयक पारित कर राजभवन भेज दिया है.लेकिन राज्यपाल आरक्षण बढ़ाने के आधार की जानकारी मांग रही है.इस पर पिछले एक महीने से हंगामा जारी है.राज्यपाल की मंजूरी नहीं मिलने पर कांग्रेस ने बीजेपी के द्वारा राजभवन पर दबाव डालने का आरोप लगाया है.तो वहीं बीजेपी आज आरक्षण बढ़ाने का आधार क्वांटिफिएबल डाटा आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत करने की मांग करेगी.

आज दोपहर 2 से 3 बजे तक अंबेडकर चौक होगा प्रदर्शन

आज राजधानी रायपुर में बीजेपी के सभी सांसद, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी धरना देंगे.भीमराव अंबेडकर चौक पर बुधवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बीजेपी के सभी दिग्गज नेता डेरा डालेंगे. बीजेपी नेता कांग्रेस सरकार से आरक्षण लागू करने की मांग करेंगे.विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस के छल से प्रदेश के युवाओं का भविष्य अधर में है.वंचित वर्ग को उसका अधिकार नहीं मिल रहा है.आरक्षण के नाम पर कांग्रेस जनता से सिर्फ खिलवाड़ कर रही है.राज्य में जल्दी से  जल्दी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर आज भाजपा प्रदर्शन करने जा रही है.  

बीजेपी के धरना को कांग्रेस ने बताया नौटंकी

बीजेपी के धरना प्रदर्शन को कांग्रेस ने बेशर्म नौटंकी बताया है.कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आरक्षण के लिए बीजेपी का धरना बेशर्म नौटंकी है.पूरा प्रदेश जनता है कि राजभवन में आरक्षण विधेयक बीजेपी के इशारों पर रुका हुआ है.इसके बाद बीजेपी आज धरना दे रही है. यह बीजेपी की बेशर्मी है. अगर बीजेपी में जरा सी नैतिकता बची है तो राजभवन में जाकर बोलिए विधेयक पर हस्ताक्षर करिए.एक महीने से अधिक समय बीत गया लेकिन अभी तक आरक्षण विधेयक अटका हुआ है. 

कांग्रेस आरक्षण के लिए दिल्ली तक जाएगी

आरक्षण पर छत्तीसगढ़ में जमकर सियासत हो रही है.कांग्रेस और बीजेपी के बीच जमकर जुबानी जंग चल रही है.तीन जनवरी को कांग्रेस ने भारी भीड़ के साथ रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में जन अधिकार महारैली निकाली.इसमें कांग्रेस ने आरक्षण के लिए बड़ी लड़ाई लड़ने का एलान किया है.आरक्षण लागू होने रोकने के लिए राज्यपाल पर आरोप लगाया जा रहा है.संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने एबीपी न्यूज से कहा कि आरक्षण के लिए दिल्ली जन पड़ेगा तो दिल्ली भी जाएंगे.लेकिन आरक्षण की लड़ाई हम लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh News: बीच सड़क पर तलवार से केक काटकर मनाया बर्थडे, पुलिस ने दबिश देकर बर्थडे ब्वॉय समेत तीन को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget