एक्सप्लोरर

PCC चीफ दीपक बैज ने अरविंद नेताम, केदार कश्यप को भेजा मानहानि नोटिस, बोले- मेरी भावनाएं हुईं आहत

Raipur News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम, केदार कश्यप और महेश कश्यप को मानहानि नोटिस भेजकर 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और आदिवासी नेता अरविंद नेता ,मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप को मानहानि का नोटिस भेजा है. बैज के वकील ने तीनों से 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा है. पीसीसी चीफ ने नोटिस में आरोप लगाया है, उन पर धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाकर उनके राजनीतिक भविष्य की हत्या करने की कोशिश की जा रही है.

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने नागपुर में आरएसएस के कार्यक्रम में कहा था कि वे दीपक बैज से पूछना चाहते है कि कहीं उन्होंने धर्म परिवर्तन तो नही कर लिया है ? बैज ईसाई धर्म में कन्वर्ट को नही हो गए हैं..? धर्मांतरण को लेकर काँग्रेस को अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिये.

बैज के नोटिस में क्या लिखा?

छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के वकील ने नोटिस में लिखा है कि उनके क्लाइंट आदिवासी समाज से आते हैं. वे अपने आराध्य भगवान बूढ़ादेव, महादेव और माँ दंतेश्वरी पर गहरी आस्था रखते हैं. लेकिन अरविंद नेताम के झूठे, भ्रामक और मनगढ़ंत बयान से दीपक बैज की सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान पर गहरा आघात हुआ है.

नेताम के बयान से उनकी छवि धूमिल हुई है और उनकी मान मर्यादा पूरे समाज मे खराब हुई है. जिससे उन्हें मानसिक आघात पहुँचा है. बैज के वकील ने आगे लिखा है कि जानबूझकर मनगढ़ंत और झूठे आरोप लगाकर मेरे क्लाइंट के राजनीतिक भविष्य की हत्या करने की कोशिश सम्बन्धितों द्वारा की जा रही है.

यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 और धारा 356 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है. इसके लिए क्यों ना आप पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 और 356 के तहत अदालत में आपराधिक मुकदमा चलाया जाए. बैज के वकील ने आगे लिखा कि इसका जवाब आप मेरे पटे पर खुद या अपने वकील के माध्यम से 15 दिनों के अंदर दें.

'अरविंद नेताम RSS की भाषा बोल रहे'

दरअसल, पिछले दिनों नागपुर में आयोजित आरएसएस के कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने कहा था कि धर्मांतरण के मुद्दे पर आरएसएस और आदिवासी समाज को साथ मिलकर काम करना चाहिए.

जिसे लेकर दीपक बैज ने कहा यह कि नेताम आरएसएस की भाषा क्यों बोल रहे है ? या तो उन्हें कोई प्रलोभन दिया गया है.या फिर उन्हें किसी तरह का भय है. बैज ने नेताम को चुनौती देते हुए कहा कि जो उन्होंने नागपुर में कहा वहीं बात आदिवासियों के बीच बोल कर दिखाएं.

Input By : Vineet Pathak
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget