एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस गांव में मिला दुर्लभ प्रजाति पैंगोलिन, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू 

Balod Pangolin News: छत्तीसगढ़ के बालोद में पैंगोलिन के मिलने के बाद कुछ ही समय में उसे देखने के लिए सैकड़ों की तादाद में वहां पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई.

Pangolin Found In Balod: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बालोद जिला के एक गांव में दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन मिलने से कौतूहल का विषय बन गया है. ग्रामीणों के बीच इस दुर्लभ प्रजाति को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग (Forest Department) टीम ने पैंगोलिन को रेस्क्यू कर लिया है. मामला बालोद जिले के पर्रेगुड़ा गांव का है, जहां दुर्लभ प्रजाति के जानवर पैंगोलिन दिखने से अफरातफरी मच गई. इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दी. वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू किया.

ग्रामीणों ने बताया कि पुराने समय में इस जानवर को खपरी के नाम से भी जाना जाता था. सांप और छिपकली की तरह दिखने वाला ये जीव स्तनधारी जीवों की श्रेणी में आता है. पैंगोलिन के मिलने के बाद कुछ ही समय में उसे देखने के लिए सैकड़ों की तादाद में वहां पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार वन क्षेत्र से भटक कर यह पैंगोलिन गांव में पहुंचा और एक किसान के बाड़ी में घुस गया था, जिसे ईंट भट्टी में काम करने वाले लोगों ने देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों की को दी गई. साथ ही वन विभाग को भी दी इसकी सूचना दी गई.

छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में होती पैंगोलिन की तस्करी

लोगों के लिए यह एक अचरज भरा अनुभव था. कुछ लोग इसे देखकर डर भी गए थे. इस जानवर ने किसी भी इंसान को हानि नहीं पहुंचाया बल्कि वह अपनी धुन में इधर-उधर भटकता रहा. बता दें कि पैंगोलिन एक स्तनधारी जानवर है और इसकी तस्करी भी छत्तीसगढ़ में भारी मात्रा में होती है. यह एक दुर्लभ जानवर है. कोंडागांव से लेकर धमतरी और महासमुंद से ही जशपुर के जंगलों में यह कभी-कभी देखने को मिलता है. कई बार इसकी तस्करी करते लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. इसके खाल से लेकर 11 सामग्रियां अन्य राज्यों और विदेशों में भी तस्करी की जाती है, इसलिए इनका संरक्षण बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भी बैन होगा बजरंग दल? सीएम भूपेश बघेल का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget