एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: हिंदू राष्ट्र बनाने और धर्मांतरण को रोकने के लिए पदयात्रा की शुरुआत, समागम में पहुंचेंगे में एक लाख से ज्यादा संत

संत कौशल रामनामी और राम भगत रामनामी ने बताया कि दंतेवाड़ा से इस पद यात्रा की शुरुआत की जा रही है. इसका उद्देश्य हिंदू राष्ट्र बनाने और तेजी से हो रहे धर्मांतरण को रोकना है.

Conversion In Chhattisgarh: भारत देश को हिंदू राष्ट्र बनाने और छत्तीसगढ़ में हो रहे धर्मांतरण को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में स्थित दंतेश्वरी शक्तिपीठ से संतों ने महाशिवरात्रि के मौके पर पदयात्रा की शुरुआत की है. चार शक्तिपीठों से पहुंचे संतों ने रायपुर के लिए पदयात्रा शुरू कर दी है. संतों ने दंतेवाड़ा में स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना और हवन करने के बाद यहां से पदयात्रा की शुरुआत की. इस पदयात्रा में संत कौशल रामनामी और राम भगत रामनामी पहुंचे. पहली बार छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा पहुंचे इन दोनों संतों का विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों द्वारा स्वागत किया गया.

दोनों ही संतों ने मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की और इस पदयात्रा की शुरुआत कर दी है. संतों ने बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर 18 फरवरी से पदयात्रा की शुरुआत हो चुकी है, औऱ अगले महीने 17 मार्च को यह पदयात्रा राजधानी रायपुर में समाप्त होगी और 19 मार्च को रायपुर में वृहद स्तर पर संत समागम होगा, जिसमें एक लाख से ज्यादा संत पहुंचेंगे.

इस पद यात्रा को लेकर बस्तर के हिंदू संगठनों में भी जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है. हिंदू राष्ट्र बनाने और धर्मांतरण को रोकने के साथ इस पदयात्रा का उद्देश्य सामाजिक समरसता और धार्मिक चेतना के साथ ही सनातन धर्म को लेकर लोगों को जागरूक करना है, इसके अलावा इस पदयात्रा के माध्यम से हिंदू धर्म की महत्वता बस्तर के गांव गांव और पूरे प्रदेश में पहुंचाना है.  लगभग 400 किलोमीटर की यह पदयात्रा करीब एक महीने बाद रायपुर पहुंचेगी और इस बीच सभी जिलों और गांव में इस पदयात्रा में शामिल संत कौशल रामनामी और राम भगत रामनामी व अन्य संतो का स्वागत किया जाएगा.

400 किलोमीटर की होगी संतों की पदयात्रा

संत कौशल रामनामी और राम भगत रामनामी ने बताया कि दंतेवाड़ा से इस पद यात्रा की शुरुआत की जा रही है. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू राष्ट्र बनाने और छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में तेजी से हो रहे धर्मांतरण को रोकना है, जिस तरह से हिंदू धर्म को छोड़ कई लोग अपना धर्म परिवर्तन कर रहे हैं और अपने धर्म के प्रति जागरूक नहीं हैं. ऐसे लोगों को जगाने और उन्हें घर वापसी कराने के लिए इस पदयात्रा की शुरुआत की गई है, इस पदयात्रा में हर जिले से संत और विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग जुड़ते जाएंगे और 17 मार्च को रायपुर में इस पद यात्रा का समापन होगा और 19 मार्च को संतों का समागम होगा.

जिसमें पूरे देश से करीब 1 लाख संत यहां पहुंचेंगे, इस पद यात्रा को लेकर सभी हिंदू संगठन समाज में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, भारतवासी हमेशा से ही हिंदू राष्ट्र बनाना चाह रहे हैं और लालच में धर्म परिवर्तन कर रहे लोगों को रोकने के साथ उनकी घर वापसी भी कराना चाह रहे हैं, इसी उद्देश्य से पदयात्रा निकाली गई है, जिसमें सैकड़ों संत भी शामिल होंगे.

लव जिहाद को रोकने हिंदू समाज लेंगे संकल्प

इसके अलावा इस पदयात्रा के माध्यम से संतों के द्वारा सभी समाज के लोगों को यह संकल्प दिलाया जाएगा कि मेरे परिवार मेरे घर से मेरे समाज और मोहल्ले से कोई भी व्यक्ति धर्म परिवर्तन नहीं करें. संत ने कहा कि यह सामाजिक समस्या है और इसका निराकरण समाज ही करेगा, इसके अलावा उन्होंने कहा कि लव जिहाद को रोकने के लिए हिंदू समाज के परिवारों को यह संकल्प दिलाया जाएगा कि अपने परिवार में 7 दिन में एक बार जरूर सत्संग कराएं और अपने परिवार के सदस्यों को हिंदू संस्कृति, हिंदू देवी देवताओं के बारे में बताएं और उन्हें हिंदू धर्म विशेषता के बारे में ज्ञान दिया जाए.

इसे भी पढ़ें:

Bilaspur Crime: पहले घोंटा पत्नी का गला, फिर खुद भी लगा ली फांसी, दोनों थे शराब पीने के आदी, सामने आई ये बड़ी सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget