एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू, गड़बड़ी होने पर किसान इस नंबर पर करें शिकायत

Raipur News: धान खरीदी की शुरुआत होने के साथ जांजगीर चांपा जिले में कंट्रोल रूम भी शुरू किया गया है. किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर किसान यहां शिकायत कर सकते हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है. इस साल लगभग 110 लाख मीट्रिक धान खरीदी (Paddy procurement) का लक्ष्य रखा गया है. समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.72 लाख किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 61 हजार नये किसान हैं. राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रुपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान 2060 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा.

आज से धान खरीदी की शुरुआत

दरअसल रायपुर जिले के मंदिरहसौद सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र से खाद्यमंत्र अमरजीत भगत ने मां अन्नपूर्णा देवी की पूजा अर्चना कर खरीदी महाभियान का शुभारंभ किया. राज्योत्सव के साथ ही आज से प्रदेश के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी शुरू हो गयी है. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल धान खरीदी में किसी प्रकार से समस्या न आए इसलिए सभी केन्द्रों में बेहतर प्रबंध किए जाने के साथ ही व्यवस्था पर मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है.

गड़बड़ी होने पर किसान इस नंबर पर करें शिकायत

इधर धान खरीदी की शुरुआत होने के साथ जांजगीर चांपा जिले में कंट्रोल रूम भी शुरू किया गया है. इसमें किसान गड़बड़ी या अन्य शिकायत कर सकते हैं. जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने बताया कि धान खरीदी में गड़बड़ी रोकने के लिए शाम 6 बजे तक धान खरीदी बंद करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. धान खरीदी से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. किसान इस 07817-222090 नंबर पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं.

61 हजार नए किसानों ने कराया पंजीयन
गौरतलब है कि पिछले साल पंजीकृत 24.05 लाख किसानों ने पंजीयन कराया था. पंजीकृत किसानों के डाटा को कैरी फॉरवर्ड और इस साल लगभग 61 हजार नये किसानों ने अपना पंजीयन कराया है. इस प्रकार पंजीकृत किसानों की संख्या बढ़कर 25.72 लाख हो गई है. पंजीकृत किसानों के धान का रकबा बढ़कर 30.44 लाख हेक्टेयर हो गया है. समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी की अधिकतम सीमा पिछले वर्ष के अनुसार 15 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है.

यह भी पढ़ें:

Surguja News: सरगुजा में औचक निरीक्षण पर स्कूल पहुंचे BEO को नशे में धुत मिला टीचर, सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget