एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बीजापुर में नक्सलियों ने की BJP कार्यकर्ता की हत्या, एक हफ्ते में 5 लोगों को उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh News: बीजापुर में नक्सलियों ने बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी है. हत्या के बाद नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया है. जिले में नक्सलियों की ओर से एक हफ्ते के अंदर 5वीं हत्या है.

Chhattisgarh Latest: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बीजेपी कार्यकर्ता की गला घोंट कर हत्या कर दी है. हत्या के बाद नक्सलियों ने उसपर मुखबिरी का आरोप लगाया है. बीजापुर में नक्सलियों की ओर से एक हफ्ते के अंदर यह 5वां हत्याकांड है, जिसे अंजाम दिया गया है. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में एक 35 साल की बीजेपी कार्यकर्ता की गला घोंट कर हत्या कर दी है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नक्सलियों ने इस घटना को मंगलवार रात को उस वक्त अंजाम दिया, जब कुडियम माडो नाम का व्यक्ति अपने घर पर था. इस दौरान नक्सलियों के एक समुह ने उसके घर पर हमला बोल दिया.

स्थानीय माओवादी ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि कुडियम माडो की मौत नक्सलियों की ओर से उसका गला घोंटे जाने के बाद हुई है. अधिकारियों के मुताबिक घटनास्थल से नक्सल ग्रुप का एक पर्चा भी मिला है. हालांकि, पुलिस ने यह जानकारी भी दी है कि स्थानीय नक्सल ग्रुप ने इस घटना की जिम्मेदारी यह कहते हुए ली है कि कुडियम माडो पुलिस को मुखबिरी करता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी गई है. 

पुलिस चला रही है तलाशी अभियान

पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्हें बुधवार सुबह इस घटना की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. 

बीते 4 दिसंबर को दो पूर्व सरपंच की जिले में अलग-अलग स्थानों पर हत्या कर दी गई थी. इनमें एक बीजेपी कार्यकर्ता भी शामिल था. वहीं, 6 दिसंबर को एक आंगनवाड़ी की महिला को भी नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया था. बीजापुर जिले में ही सात दिसंबर को नक्सलियों ने एक और महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी थी.

नक्सली हिंसा में 60 से ज्यादा लोगों की मौत

पुलिस के मुताबिक मंगलवार की घटना के साथ ही इस साल अबतक बस्तर डिवीजन में अलग-अलग जगहों पर नक्सली हिंसा में 60 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. बस्तर डिवीजन में बीजापुर समेत सात जिले आते हैं. गौरतलब है कि जनवरी 2023 से अप्रैल 2024 के बीच नौ बीजेपी नेताओं की हत्या की गई थी. 

ये भी पढ़ें: बीजापुर में जहरीला खाना खाने से एक छात्रा की मौत, 34 बच्चे अस्पताल में भर्ती, जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget