एक्सप्लोरर

मुठभेड़ में मारा गया नक्सली, छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में रसोइये का करता था काम

Bijapur News: नक्सली की पहचान महेश कोडियाम के रूप में हुई. वह माओवादियों की राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र समिति के पार्टी सदस्य के रूप में सक्रिय था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम था.

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में इस महीने की शुरुआत में नक्सल रोधी अभियान के दौरान मारे गए सात नक्सलियों में से एक सरकारी स्कूल में रसोइये का काम करता था. पुलिस ने बताया कि अपराधी की पहचान महेश कोडियाम के रूप में हुई है, जो फरसेगढ़ पुलिस थाने के अंतर्गत इरपागुट्टा गांव का निवासी है.

बीजापुर के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में चार जून से सात जून के बीच चलाए गए नक्सल रोधी अभियान के दौरान हुई कई मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने सात नक्सलियों को मार गिराया था. अभियान के दौरान माओवादियों की केंद्रीय समिति का सदस्य नरसिंह चालम उर्फ ​​सुधाकर और माओवादियों की तेलंगाना राज्य समिति का विशेष क्षेत्रीय समिति का सदस्य भास्कर उर्फ ​​मेलारापु अडेलु को भी मार गिराया गया था.

एक लाख का था इनाम
छत्तीसगढ़ में सुधाकर पर 40 लाख रुपये का इनाम था जबकि भास्कर उर्फ ​​मेलारापु अडेलु पर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में 45 लाख रुपये का इनाम था. पुलिस ने पांच माओवादियों में से एक की पहचान महेश कोडियाम के रूप में की थी और कहा था कि वह माओवादियों की राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र समिति के पार्टी सदस्य के रूप में सक्रिय था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम था.

बाद में हुआ खुलासा
बीजापुर पुलिस ने एक बयान में कहा, "बाद में पता चला कि कोडियाम इरपागुट्टा गांव के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक रसोइये के रूप में काम कर रहा था. गांव की स्कूल प्रबंधन समिति ने उसे नियुक्त किया था और उसे मार्च 2025 तक इस काम के लिए पारिश्रमिक दिया जा रहा था."

इसमें कहा गया, "इस बात की जांच की जा रही है कि कोडियाम का किन परिस्थितियों में सुधाकर और भास्कर जैसे वरिष्ठ माओवादी नेताओं से संपर्क हुआ. मामले के सभी पहलुओं की गहन और निष्पक्ष जांच की जा रही है."

स्कूल में मिड डे मील करता था तैयार
इरपागुट्टा के कुछ ग्रामीणों ने शनिवार (21 जून) को एक संवाददाता से बातीचत के दौरान दावा किया कि कोडियाम का उग्रवादी संगठन से कोई संबंध नहीं है और वह गांव के एक स्कूल में मीड डे मील तैयार करने के लिए रसोइए के रूप में काम कर रहा था और इसके लिए उसे पारिश्रमिक भी मिल रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि कोडियाम के परिवार में उनकी पत्नी और सात बच्चे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vande Matram New Rules: 'मुसलमान सब बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन अल्लाह...', राष्ट्रगीत वंदे मातरम के नए नियमों पर फायर अरशद मदनी
'मुसलमान सब बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन अल्लाह...', राष्ट्रगीत वंदे मातरम के नए नियमों पर फायर अरशद मदनी
महाराष्ट्र: लातूर पिटाई मामले पर सियासत गर्म, उद्धव गुट बोला- 'टोपी पहनकर सफर करना...'
महाराष्ट्र: लातूर पिटाई मामले पर सियासत गर्म, उद्धव गुट बोला- 'टोपी पहनकर सफर करना...'
अमेरिका में पुलिस की लापरवाही की वजह से गई थी भारतीय छात्रा की जान, अब मुआवजे के तौर पर परिवार को मिलेंगे 262 करोड़
अमेरिका में पुलिस की लापरवाही की वजह से गई थी भारतीय छात्रा की जान, अब मुआवजे के तौर पर परिवार को मिलेंगे 262 करोड़
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव

वीडियोज

Bangladesh Election 2026 : बांग्लादेश पहुंचा ABP News ... समझिए ये चुनाव कैसे तय करेगा भविष्य ?
India-US Trade Deal के बीच Oil Game बदला | US, Venezuela vs Russia| Paisa Live
₹9.12 Lakh Crore Budget: Yogi Govt का Final Masterstroke| Paisa Live
Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Vande Matram New Rules: 'मुसलमान सब बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन अल्लाह...', राष्ट्रगीत वंदे मातरम के नए नियमों पर फायर अरशद मदनी
'मुसलमान सब बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन अल्लाह...', राष्ट्रगीत वंदे मातरम के नए नियमों पर फायर अरशद मदनी
महाराष्ट्र: लातूर पिटाई मामले पर सियासत गर्म, उद्धव गुट बोला- 'टोपी पहनकर सफर करना...'
महाराष्ट्र: लातूर पिटाई मामले पर सियासत गर्म, उद्धव गुट बोला- 'टोपी पहनकर सफर करना...'
अमेरिका में पुलिस की लापरवाही की वजह से गई थी भारतीय छात्रा की जान, अब मुआवजे के तौर पर परिवार को मिलेंगे 262 करोड़
अमेरिका में पुलिस की लापरवाही की वजह से गई थी भारतीय छात्रा की जान, अब मुआवजे के तौर पर परिवार को मिलेंगे 262 करोड़
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
O' Romeo First Review Out: आ गया 'ओ रोमियो' का फर्स्ट रिव्यू, 'बाप लेवल की है ये फिल्म', शाहिद-तृप्ति ने कर दिया कमाल
आ गया 'ओ रोमियो' का फर्स्ट रिव्यू, 'बाप लेवल की है ये फिल्म'
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड लोगों को बना रहा शुगर का मरीज, नेपाल में शुरू हुई रिसर्च बनेगी गेम-चेंजर
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड लोगों को बना रहा शुगर का मरीज, नेपाल में शुरू हुई रिसर्च बनेगी गेम-चेंजर
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, UPSC ने IES और ISS पदों पर निकाली भर्ती; जानें आवेदन की पूरी डिटेल्स
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, UPSC ने IES और ISS पदों पर निकाली भर्ती; जानें आवेदन की पूरी डिटेल्स
Rahul Gandhi Membership: राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता खत्म हुई तो क्या होगा नुकसान? जान लें सभी नियम
राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता खत्म हुई तो क्या होगा नुकसान? जान लें सभी नियम
Embed widget