एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़, 12 नक्सली मारे गए

Naxal Encounter: गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए, जबकि 2 पुलिसकर्मी घायल हुए. मुठभेड़ में तीन एके-47, दो इंसास राइफल और अन्य हथियार जब्त किए गए.

Kanker Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बॉर्डर में बुधवार को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में महाराष्ट्र की स्पेशल फोर्स C-60 कमांडो ने 12 नक्सलियों को ढेर किया है. हालांकि मारे गए नक्सलियों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन घटनास्थल से जवानों ने 7 ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए हैं. इनमें तीन AK-47 दो इंसास और एक कारबाइन के साथ ही एक एसएलआर भी जवानों ने बरामद किया है.

इसके अलावा, घटनास्थल से बड़ी मात्रा में नक्सलियों का विस्फोटक सामान और दैनिक सामान भी बरामद किया है. वहीं, इस मुठभेड़ में C-60 कमांडो के उपनिरीक्षक सतीश पाटिल को बाए कंधे में गोली लगी है, जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गए हैं. उन्हें कांकेर जिले के पुलिस कैंप से हेलीकॉप्टर की मदद से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के बांदा कैंप ले जाया गया है. फिलहाल, जवान की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है.

तिपागढ़ नक्सली दलम के साथ हुई जवानों की मुठभेड़
बस्तर आईजी  सुंदरराज पी ने ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे गढ़चिरोली से महाराष्ट्र की स्पेशल फोर्स C-60  कमांडो जिसमें डीएसपी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बॉर्डर में मौजूद झारावंडी क्षेत्र के  छिंदभट्टी और पीवी- 82 के बीच जंगल में जवानों और नक्सलियों का आमना सामना हुआ.

यहां पहले से ही बड़ी संख्या में नक्सली घात लगाए बैठे हुए थे. इसके बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दिया. नक्सलियों की तरफ से हुई  फायरिंग में C- 60 कमांडो के उप निरीक्षक सतीश पाटिल को कंधे में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए. इसके बाद जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. लगभग तीन से चार घंटे तक चली मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया.

लाखों रुपये के इनामी हो सकते हैं मारे गए नक्सली
मुठभेड़ थमने के बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने सभी 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं. आईजी ने बताया कि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की पुलिस को जानकारी मिली कि इस इलाके में माओवादी संगठन के DVCM कमांडर लक्ष्मण , विशाल और तिपागढ़ नक्सली दलम की मौजूदगी है. इसके बाद महाराष्ट्र से C-60 कमांडोज के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया

साथ ही, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से भी डीआरजी की टीम ने ऑपरेशन चलाया, जहां महाराष्ट्र के C- 60 कमांडो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. आईजी सुंदरराज ने बताया कि घटनास्थल से जिस तरह से 7 ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मारे गए सभी नक्सली लाखों रुपये के इनामी और बड़े नक्सली लीडर हैं.

घायल उप निरीक्षक को नागपुर रेफर किया गया
फिलहाल मारे गए नक्सलियों की पहचान करने में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की पुलिस लगी हुई है. वहीं, इस मुठभेड़ में घायल उप निरीक्षक सतीश पाटिल को तुरंत महाराष्ट्र बॉर्डर से लगे छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पुलिस कैंप में लाया गया और यहां से हेलीकॉप्टर की मदद से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के बांदा पहुंचाया गया है. उन्हें नागपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. 

आईजी का कहना है कि फिलहाल गुरुवार की सुबह इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा जवानों का दावा है कि इस मंदिर में और भी नक्सली को गोली लगी है और बड़ी संख्या में नक्सली घायल हुए हैं.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: बीजापुर में भारी बारिश से नेशनल हाईवे-63 जाम, सड़को में भरा लबालब पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget