एक्सप्लोरर

Narayanpur News: नारायणपुर में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, पुलिस कैंप पर हमले के बाद जमीन के अंदर रखे हथियार भी बरामद

Narayanpur News: डीएसपी विनय कुमार के अनुसार पुलिस की पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम जय सिंह मंडावी बताया, जिसकी पहचान नक्सलियों के जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में की गई.

Naxalite Arrest in Narayanpur: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नारायणपुर पुलिस (Narayanpur Police) को एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है. जवानों ने नक्सलियों के जनताना सरकार के अध्यक्ष जय सिंह मंडावी (Jai Singh Mandavi ) को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने इस नक्सली के घने जंगलों में जमीन में छुपाए गए 8 हथियार भी बरामद किए हैं. इन हथियारों का इस्तेमाल 2 साल पहले नक्सलियों ने कड़ेमेंटा पुलिस कैंप पर हमला करने के लिए किया था और वारदात को अंजाम देने के बाद इन हथियारों को गांव के ही पास जंगल में छुपा दिया था.
 
पुलिस ने जो हथियार बरामद किए हैं, उनमें एक 12 बोर और सात 312 बोर की बंदूकें हैं. दरअसल पुलिस कैंप में हमला के बाद से जवानों ने नक्सल ऑपरेशन तेज कर दिया था. इसी वजह से नक्सली जमीन में गड़े इन हथियारों को नहीं निकाल पाए थे और आखिरकार गिरफ्तार नक्सली के निशानदेही पर पुलिस ने इन हथियारों को बरामद कर लिया है. नारायणपुर के डीएसपी विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को डिस्ट्रिक फोर्स और कड़ेमेंटा पुलिस कैंप के जवान गश्त पर निकले हुए थे. इसी दौरान एक युवक भटबेड़ा और कड़ेमेंटा के बीच फोर्स को देख कर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर जवानों ने पकड़ लिया.
 
नक्सली ने किए कई खुलासे
 
डीएसपी विनय कुमार के अनुसार पुलिस की पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम जय सिंह मंडावी बताया, जिसकी पहचान नक्सलियों के जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में की गई. उसके बाद पूछताछ के लिए उसे थाना लाया गया और उसने कड़ेमेंटा पुलिस कैंप पर हुए हमले की पूरी जानकारी दी. नक्सली जय सिंह मंडावी ने पुलिस को बताया कि कड़ेमेंटा कैंप पर हमला करने के बाद नक्सलियों ने 8 हथियार कैंप के पास ही जंगल में छिपाकर रखे हैं. गिरफ्तार नक्सली के साथ जगंल पहुंची और टीम ने उसके निशानदेही पर जमीन खोदकर 8 हथियार बरामद किए.
 
पुलिस कर रही है जांच-पड़ताल
 
गिरफ्तार नक्सली ने पुलिस को बताया कि यह नक्सलियों के मिलिशिया सदस्यों के हथियार हैं. कैंप पर हमला कर भाग रहे थे और पकड़े जाने के डर से जमीन में छिपा दिए थे. डीएसपी विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पिछले कई सालों से नक्सली संगठन से जुड़कर उनके लिए काम कर रहा था और कई बड़ी वारदातों में भी शामिल रहा है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नक्सली ने और भी कई खुलासे किए हैं, जिस पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget