एक्सप्लोरर

Mungeli News: छेड़छाड़ से तंग आकर महिला ने युवक पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, फिर हसिए से किया हमला

Chhattisgarh News: युवक भागने की कोशिश करने लगा तो महिला ने हसिए से उसपर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

Mungeli News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुंगेली जिले में एक महिला ने रोज रोज के छेड़छाड़ से तंग आकर युवक के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी. इसके बाद उसने धारदार हथियार से उसपर हमला भी कर दिया. इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया, उसे सबसे पहले नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए बिलासपुर (Bilaspur) रेफर कर दिया गया है. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस (Mungeli Police) ने शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

दोनों लगाते थे सब्जी की दुकान
दरअसल, रामगढ़ क्षेत्र में रहने वाला जितेंद्र साहू (36 वर्ष) बुधवारी बाजार में सब्जी की दुकान लगाता है. उसी बाजार में सीमा साहू नाम की महिला भी सब्जी की दुकान लगाती है. सीमा का आरोप है कि जितेंद्र लंबे समय से उससे छेड़छाड़ कर रहा था. मोबाइल पर गंदी-गंदी बातें करता था. बाजार में किसी के सामने कुछ भी कह देता था इसलिए वो परेशान थी. इसी क्रम में रविवार को जितेंद्र सब्जी की दुकान लगाने पहुंचा था. वहां सीमा पहले से मौजूद थी. 

Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल ने गांधी जयंती पर की 'महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना' की शुरुआत, पहले चरण में बनेंगे 300 पार्क

हसिए से कर दी हमला
बताया गया कि जितेंद्र जैसे ही अपनी दुकान के पास पहुंचा वैसे ही महिला पेट्रोल लेकर मौके पर पहुंच गई और उसने युवक पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी. इस दौरान जब युवक भागने की कोशिश करने लगा तो महिला ने हसिए से उसपर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के वक्त बाजार में काफी लोग मौजूद थे. उन्होंने घटना को देखा और मौके पर पहुंचे. उन्होंने किसी तरह महिला को शांत कराया. 

युवक की हालत गंभीर 
युवक के शरीर में लगे आग को किसी तरह बुझाकर उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसकी हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया. बताया गया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. मामले की शिकायत पुलिस को भी दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला सीमा को गिरफ्तार कर लिया. मामले में जांच जारी है. 

Navratri 2022: जानिये बस्तर दशहरा के खास रस्म बेल पूजा का इतिहास, बेल के फलों में होता है इन दो देवियों का वास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी

Embed widget