एक्सप्लोरर

Watch: TS Singh Deo का हैरान करने वाला कारनामा! ऑस्ट्रेलिया में हजारों फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने ऑस्ट्रेलिया में स्काई डाइविंग किया है. इसका वीडियो खुद सिंहदेव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इसकी जमकर सराहना हो रही है.

TS Singh Deo Sky Diving Video: छत्तीसगढ़ (Chhattisgsrh) की राजनीति में पॉवरफुल कांग्रेसी नेता टी एस सिंहदेव (TS Singh Deo) इन दिनों ऑस्ट्रेलिया (Australia) दौरे पर हैं. ऑस्ट्रेलिया से टीएस सिंहदेव का एक वीडियो आया है, जिसे देखकर सब हैरान हैं क्योंकि सिंहदेव हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं. खूब एंजॉय करते हुए विदेशी जमीन पर स्काई डाइविंग (Sky Diving) कर रह रहे हैं. इसका वीडियो स्वास्थ्य मंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है.

मंत्री टी एस सिंहदेव ने ऑस्ट्रेलिया में किया स्काई डाइविंग
दरअसल, इन दिनों स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव विदेश के हेल्थ स्कीम को समझने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ऑस्ट्रेलिया गए हैं. ये दौरा 10 दिन का है. इसी बीच सिंहदेव ने ऑस्ट्रेलिया में स्काई डाइविंग (sky diving) किया है. इसका वीडियो ट्विटर पर उन्होंने शेयर किया है और लिखा है कि मेरे पास ऑस्ट्रेलिया में स्काई डाइविंग करने का अविश्वसनीय अवसर मिला. यह उत्साहजनक, साहसिक कार्य और बेहद सुखद अहसास है. इसके साथ उन्होंने लिखा है कि आकाश की पहुंच की कोई सीमा नहीं है.
 
 
70 साल की उम्र में कांग्रेस के मंत्री ने किया स्काई डाइविंग 
स्वास्थ्य मंत्री का ये अंदाज देख हर कोई हैरान है. क्योंकि सिंहदेव उम्र की 70 साल की दहलीज पर हैं. इसके बावजूद जिस ऊंचाई से लोग घबरा जाते हैं, वहां से टीएस सिंहदेव ने काफी आसानी से स्काई डाइविंग की है. इस कारनामे का वीडियो भी बनाया गया है. इसमें अक्सर कुर्ता पजामा में दिखने वाले टीएस जींस और जैकेट पहने हुए नजर आ रहे है. इसके अलावा हेलीकॉप्टर(helicopter) में कई और विदेशी लोग दिखाई दे रहे हैं जो स्काई डाइविंग करने गए हुए हैं. टी एस सिंहदेव को ब्राजील (Brazil) के गाइड (Guide) ने पैराशूट के साथ स्काई डाइविंग करवाया है और सुरक्षित लैंडिंग भी हुआ है.
 
ऑस्ट्रेलिया के हेल्थ स्कीम को समझने के लिए है विदेश दौरा
गौरतलब है की स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव आधिकारिक दौरे में ऑस्ट्रेलिया गए है. जाने से पहले स्वास्थ्य मंत्री ने रायपुर एयरपोर्ट में अपने दौरे को लेकर कहा था कि ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल भारत से तीन गुना है और छत्तीसगढ़ से तो 20 गुना बड़ा है.लेकिन आबादी के मामले में करीब करीब समान है. वहां का सिस्टम क्या है? प्रारंभिक जानकारी है कि वहां 2 फीसदी टैक्स और फिर सेस लगाया जाता है. इसी टैक्स से लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराते है.तो उनका सिस्टम कैसा है और चलता कैसा है. अतिरिक्त टैक्स की जरूरत पड़ेगी या वर्तमान में आए के स्रोत है छत्तीसगढ़ में वह पर्याप्त रहेंगे.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget