एक्सप्लोरर

Manendragarh News: एक साल तक जंगल में छुपा रहा पत्नी की हत्या का आरोपी, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Manendragarh News: सरगुजा के मनेन्द्रगढ जिले में महिला की संदेहास्पद मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. जांच में पता चला कि मौत कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या थी. पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया.

Manendragarh News: सरगुजा संभाग के मनेन्द्रगढ जिले में महिला की संदेहास्पद मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. शव मिलने के बाद पुलिस साधारण मौत का अपराध दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी. लेकिन पुलिसिया जांच में पता चला कि महिला की मौत कोई हादसा नहीं था बल्कि सुनियोजित तरीके से हत्या की गई थी. हत्या के बाद कई महीने तक जंगल में जिंदगी काट रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

1 साल 3 महीने बाद महिला की हत्या का पर्दाफाश

राजमनेन्द्रगढ थाना पुलिस को 8 सितंबर 2020 को सूचना मिली थी कि हसदेव नदी के पास हस्तिनापुर जंगल में तितली माडा नामक स्थान पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को काफी खराब हालत में पाया. पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया. महिला की पहचान चक्काडांड गांव की सोनिया सिंह के रूप में हुई. पुलिस ने साधारण मौत समझकर मामला दर्ज कर लिया और घटना की जांच शुरू कर दी. जांच करीब 1 साल 3 महीने तक चली और तब जाकर पुलिस को पता चला कि मामला हादसा नहीं बल्कि हत्या का है. छानबीन में पुलिस को पता चला कि महिला आखिरी बार पति सिद्धू सिंह के साथ जंगल की ओर जाते देखी गई थी. लिहाजा पुलिस के शक की सुई पति पर जाकर रुक गई. जांच में पुलिस को पता चला कि सिद्धू घटना के समय से फरार है. पति की खोजबीन में जुटी पुलिस को 1 साल 3 महीने लग गए. पता चलने पर आखिरकार हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने दूसरी पत्नी की हत्या स्वीकार कर ली. पुलिस ने चक्काडांड निवासी 45 वर्षीय आरोपी सिद्धू सिंह के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्द कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. 

पत्नी की हत्या के बाद पुलिस के डर से पति रहा फरार

आरोपी सुद्धू सिंह ने पुलिस को बताया कि मृतिका सोनिया दूसरी पत्नी थी. सोनिया की रिपोर्ट पर धारा 376 के तहत जेल में रह चुका था और जमानत पर छूटने के बाद सोनिया को पत्नी बनाकर साथ रहने लगा. घटना वाले दिन आरोपी की सोनिया के पूर्व पति लालसाय के साथ मारपीट हुई और रिपोर्ट थाना में दर्ज हो गई. उसकी वजह से आरोपी और सोनिया के साथ फिर झगड़ा हो गया. दोनों लड़ते झगड़ते जंगल की तरफ चले गए. गुस्से में आकर सिद्धू सिंह ने सोनिया का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को तितली माड़ा खाई में छुपाकर रख दिया.

आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस के डर से फरार हो गया. फरारी के दौरान पति अमृतधारा जंगल के आसपास रहा और सैलानियों से खाना मांगकर जिंदगी गुजार रहा था. आरोपी ने कबूलनामे में ये भी बताया कि फरारी के दौरान 1 साल 3 महीने तक खेतों में मजदूरी भी की. हत्या की गुत्थी को सुलझाने में थाना प्रभारी सचिन सिंह , सहायक उप निरीक्षक आरएन गुप्ता, राजेन्द्र श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक अमर सिंह अंजाम, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, राजेश कुमार, इश्तेयाक खान, प्रमोद यादव, पुरूषोत्तम बघेल, नगर सैनिक सुरेश रजक का योगदान रहा.

Tejas Fighter Jets Price:स्वदेशी फाइटर जेट एलसीए तेजस की क्या है कीमत‌? सरकार ने संसद में बताया

Covid-19: Omicron से जंग में देश कितना तैयार? राज्यसभा में स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब, अब तक सामने आए 161 केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget