एक्सप्लोरर

OLX में डायनिंग टेबल खरीदने का झांसा देकर युवक से ऑनलाइन ठगी, शिकायत पर बैंक ने खाता किया ब्लॉक

स्कैन करते ही इंद्रजीत सिंह के बैंक खाते से 15 हजार रुपए ट्रांसफर हो गया. उक्त रकम व पेमेंट करने के लिए दो बार क्यूआर कोड भेजा गया.

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ओएलएक्स (OLX) में डायनिंग टेबल खरीदने का झांसा देकर एक युवक से 99 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई है. सरकण्डा पुलिस के अनुसार, राजकिशोर नगर निवासी इंद्रजीत सिंह प्राइवेट काम करते हैं. उन्होंने अपने पुराने डायनिंग टेबल को बेचने के लिए 3 जून को ओएलएक्स में विज्ञापन दिया था. उसके बाद उनके मोबाइल में अनजान मोबाइल नम्बर से फोन आया. उन्होंने बातचीत करने के बाद डायनिंग टेबल खरीदने को तैयार हो गए. ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए मोबाइलधारक ने इंद्रजीत सिंह के मोबाइल पर 5 रुपए ट्रांसफर किया. अगले पेमेंट के लिए उन्होंने इंद्रजीत के मोबाइल में एक क्यूआर कोड भेजा और उसे स्कैन करने कहा. 

स्कैन करते ही इंद्रजीत सिंह के बैंक खाते से 15 हजार रुपए ट्रांसफर हो गया. उक्त रकम व पेमेंट करने के लिए दो बार क्यूआर कोड भेजा गया. इस तरह तीन बार स्कैन करने से इंद्रजीत के खाते से 99 हजार रुपए ट्रांसफर हो गया है. ऐसा होते ही इंद्रजीत सिंह को ऑनलाइन ठगी के शिकार होने का अहसास हो गया और उन्होंने आनन फानन में बैंक में संपर्क कर अपना बैंक खाता ब्लॉक कराया. पुलिस ने इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात मोबाइलधारक के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है.

Bilaspur News: जिला अस्पताल से मरीज को रेफर करना बंद, जरुरत पड़ी तो निजी हॉस्पिटल से आएंगे डॉक्टर

सोफा खरीदने का झांसा देकर 1 लाख की ठगी

सरकंडा थाना इलाके में इसी तरह का एक और मामला सामने आया है. यहां ओएलएक्स में सोफा खरीदने का झांसा देकर एक युवक से 99 हजार 999 रुपए की आनलाइन ठगी कर ली गई है. सरकण्डा पुलिस के अनुसार, चांटीडीह निवासी रामशरण पटेल ने ओएलएक्स में पुराना सोफा बेचने के लिए विज्ञापन दिया था. सोफा खरीदने के लिए अनजान मोबाइलधारक ने उनसे संपर्क किया. उसके बाद आनलाइन पेमेंट करने के लिए क्यूआर कोड वाट्सएप किया गया. क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद रामशरण पटेल के बैंक खाते से 99 हजार 999 रुपए ट्रांसफर हो गया है. पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात मोबाइलधारक के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget