एक्सप्लोरर

Watch: क्या अधिकारी, क्या कर्मचारी..! सरगुजा के मैनपाट महोत्सव में तहसीलदार से लेकर डिप्टी कलेक्टर ने जमकर लगाए ठुमके

Surguja News: मैनपाट महोत्सव के आखिरी दिन प्रदेश के पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े सहित सरगुजा जिले के तमाम अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए.

Mainpat Mahotsav 2024: छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले सरगुजा जिले का हिल स्टेशन मैनपाट में मैनपाट महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन किया गया. 23 से 25 फरवरी तक आयोजित इस महोत्सव में बॉलीवुड, भोजपुरी और छत्तीसगढ़ के नामचीन कलाकारों ने प्रस्तुति दी. आम हो या खास, सभी का मनोरंजन किया. महोत्सव के अंतिम दिन यानी 25 फरवरी को कार्यक्रम के समापन के दिन महोत्सव का नजारा देखने लायक रहा. यहां हर कोई बॉलीवुड, पंजाबी, छत्तीसगढ़ी गानों में झूमता नजर आया. क्या अधिकारी, क्या कर्मचारी.. सब गानों में डांस करते हुए नजर आए. 

मैनपाट महोत्सव के अंतिम दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में संजय सुरीला ने दीवाना बनाए दे हे रे जैसे गीतों से दर्शकों को अपनी आवाज से दीवाना बनाया. वहीं गायिका स्तुति जयसवाल ने बॉलीवुड गाने गाकर तालियां बटोरीं. स्कूली बच्चों, उभरते हुए युवा कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां दर्शकों को आनंदित करती रहीं. गायक अमनदीप, मोनालिसा सोनी के गीतों से समा रंगीन हुआ. 

दर्शकों को खूब थिरकाया
वहीं लोक कलाकारो में निरकान्त महंत, छत्तीसगढ़िया डांस ग्रुप की प्रस्तुतियां मनमोहक रहीं. बाल कलाकार वर्षा, आयुष एवं आरव मिश्रा द्वारा प्रभु राम, लक्ष्मण की वेशभूषा में मां शबरी के प्रसंग की जीवंत प्रस्तुति राम आएंगे गीत पर दी. डॉ देवेंद्र दुबे एन्ड टीम के ने कवि सम्मेलन एवं कठपुतली डांस भी आकर्षण का केंद्र रहे. बॉलीवुड डांस ग्रुप ने शानदार बॉलीवुड गीतों में नृत्य कर दर्शकों को खूब थिरकाया.

पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे
बता दें कि, मैनपाट महोत्सव के आखिरी दिन प्रदेश के पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े सहित सरगुजा जिले के तमाम अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान जिले के डिप्टी कलेक्टर टेकचंद अग्रवाल, एसडीएम पूजा बंसल, नायब तहसीलदार सहित जिले के तमाम अधिकारी दर्शक दीर्घा के सामने गानों पर डांस करते हुए दिखाई दिए. इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे. अफसरों और नेताओं को झूमता देख दर्शक भी खुद को रोक नहीं सके और अपने अपने-जगहों में देर तक झूमते रहे. 

ये भी पढ़ें: Bijapur IED Blast: बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
Embed widget