एक्सप्लोरर

जयपुर में छुप कर शादी कर रहा था महादेव सट्टा ऐप मामले का आरोपी, अधिकारी पहुंचे तो फेरे छोड़कर भागा

Mahadev Satta App: छत्तीसगढ़ के महादेव सट्टा ऐप घोटाले में ED ने जयपुर में 200 करोड़ की शादी पर छापा मारा. हवाला कारोबारी सौरभ आहूजा, जो पहले मामूली दुकानदार था, शादी के दौरान फरार हो गया.

Mahadev Satta App Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑफलाइन सट्टा ऐप नेटवर्क से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार (2 जुलाई) की रात जयपुर के कुकस स्थित फाइव स्टार होटल फेयर माउंटेन में चल रहे एक भव्य विवाह समारोह में ईडी ने छापा मारा.

इस शादी में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, जिसमें दुबई, भिलाई और रायपुर समेत कई शहरों से 250 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए थे.

मामूली दुकान चलाने वाला बना हवाला कारोबारी
जानकारी के मुताबिक, ये शादी सौरभ आहूजा नामक कारोबारी की थी, जो पहले भोपाल में मामूली दुकान चलाता था. इसके बाद सौरभ नौकरी के लिए दुबई चला गया, लेकिन महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़ने के बाद उसने दुबई में कारोबार शुरू किया और देखते ही देखते करोड़ों का करोबार खड़ा कर लिया.

शादी के दौरान जैसे ही ED टीम होटल पहुंची, सौरभ आहूजा ने हड़बड़ी में 7 फेरे लिए और मौके से फरार हो गया.

3 मेहमान गिरफ्तार, दुल्हन से भी हो रही पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक, इस शादी में महादेव सट्टा एप नेटवर्क से जुड़े कई लोग शामिल थे. मिली सूचना के आधार पर रायपुर ईडी की टीम ने दबिश दी और होटल के अलग-अलग कमरों में ठहरे संदिग्धों से पूछताछ शुरू की. इस कार्रवाई में तीन मेहमानों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही, दुल्हन से भी पूछताछ की जा रही है.

मौके से डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज और मोबाइल जब्त
सूत्रों का दावा है कि सौरभ आहूजा का नाम महादेव सट्टा ऐप की मनी लॉन्ड्रिंग जांच में पहले ही सामने आ चुका था. गिरफ्तार आरोपियों के साथ सौरभ का हवाला के जरिए मोटी रकम का लेन-देन भी सामने आया है, जिसको लेकर ईडी को टीम लंबे वक्त से सौरभ की तलाश कर रही है.

दुबई से संचालित महादेव सट्टा ऐप का नेटवर्क
आपको बता दें कि महादेव ऑनलाइन सट्टा एप नेटवर्क दुबई से संचालित होता है. इस ऐप के जरिए करोड़ों रुपये की सट्टेबाजी और हवाला कारोबार चलाया जाता है. देशभर में इसके खिलाफ ED कई चरणों में कार्रवाई कर चुकी है. अब इस शाही शादी में छापेमारी से एक बार फिर सट्टा नेटवर्क की काली दुनिया उजागर हुई है.

जल्द हो सकती हैं और गिरफ्तारियां
ईडी अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई के बाद अब सौरभ आहूजा की तलाश तेज कर दी गई है. उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द हिरासत में लिया जा सकता है. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दुबई में इस नेटवर्क से जुड़े और भी कई कारोबारी रडार पर हैं.

विनीत पाठक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं. वे एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय (एमपी-सीजी), बंसल न्यूज़, हिंदी खबर और पंजाब केसरी में काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget