एक्सप्लोरर

Mahadev App Case: सीएम बघेल के सलाहकार ने BJP नेताओं को भेजा नोटिस, बोले- 'मांफी मांगे नहीं तो...'

Mahadev App News: विनोद वर्मा ने कहा कि मैंने प्रवक्ता गणों की इन करतूतों को गंभीरता से लिया है. आठ नवंबर को मेरे वकील ने सिद्धार्थ नाथ सिंह, केदार गुप्ता और अनुराग अग्रवाल को नोटिस भेज दिया है.

Mahadev App Scam: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा (Vinod Verma) ने राज्य में कथित महादेव सट्टा ऐप (Mahadev App) मामले में उनका नाम जोड़े जाने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ताओं से सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करने और अपना बयान वापस लेने की मांग की है. वर्मा ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तब वह तीन बीजेपी प्रवक्ताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे.

उन्होंने कहा कि ईडी ने तीन नवंबर को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उससे पैसे बरामद किए गए. इसके दो दिन बाद मीडिया में एक वीडियो सामने आया जिसमें शुभम सोनी नाम का व्यक्ति यह कहता है कि उसे किसी ‘वर्मा जी’ ने मुख्यमंत्री से मिलवाया. विनोद वर्मा ने कहा, ‘‘वीडियो के जारी होते ही बीजेपी ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रायपुर में बीजेपी कार्यालय में एक प्रेसवार्ता बुलाई और इस वीडियो पर टिप्पणियां की. उनके साथ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता और अनुराग अग्रवाल भी इस प्रेसवार्ता में शामिल थे.’’

सीएम बघेल के राजनीतिक सलाहकार ने क्या कहा
उन्होंने कहा, ‘‘सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बिना हिचक और बिना संकोच कह दिया कि शुभम सोनी ने जिस ‘वर्मा जी’ का नाम बार बार लिया वह और कोई नहीं बल्कि विनोद वर्मा है यानी मैं. उन्होंने विनोद वर्मा का नाम लेने के बाद जिस तरह से विवरण दिए उसमें संदेह नहीं है कि वह मेरा ही जिक्र कर रहे थे.’’वर्मा ने कहा, ‘‘मैंने प्रवक्ता गणों की इन करतूतों को गंभीरता से लिया है.

आठ नवंबर को मेरे वकील की ओर से सिद्धार्थ नाथ सिंह, केदार गुप्ता और अनुराग अग्रवाल को नोटिस भेज दिया गया है. अगर वे अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त नहीं करते और अपना बयान वापस नहीं लेते तो मैं इन तीनों बीजेपी प्रवक्ताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दर्ज करूंगा.’’

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महादेव ऐप की जांच का काम छत्तीसगढ़ पुलिस ने शुरू किया. वर्मा ने कहा कि अब तक 72 मामले दर्ज किए गए हैं और 449 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है. इस मामले में डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ रुपए बैंक खातों में ज़ब्त किए गए हैं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में दर्ज मामलों के आधार पर ही ईडी ने जांच शुरु की है.

Chhattisgarh Election 2023: बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर हमला, नेता ने कांग्रेस पर लगाया ये बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget