एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर हमला, नेता ने कांग्रेस पर लगाया ये बड़ा आरोप

Chhattisgarh Election 2023 News: बृजमोहन अग्रवाल के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उनके ऊपर कोई हमला नहीं हुआ है.

Attack on Chhattisgarh BJP Candidate Brijmohan Agarwal: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही चुनावी गर्मी बढ़ गई है.  रायपुर दक्षिण पर भारी बवाल हुआ है. यहां बीजेपी के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agrawal) ने कांग्रेस (Congress) से जुड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि बैजनाथ पारा में हमारे चुनावी अभियान में हमला किया गया है. मेरी हत्या करने की कोशिश की गई है. इस मामले में मैनें पुलिस थाने में शिकायत की है.  उनके इस आरोप पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है.

दरअसल, गुरुवार को बीजेपी (BJP) नेता बृजमोहन अग्रवाल चुनावी प्रचार अभियान में बैजनाथ पारा पहुंचे थे. इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल का कुछ लोग विरोध करने लगे और दोनों पक्षों के बीच हंगामा होने लगा. इस गहमा गहमी के बीच बृजमोहन अग्रवाल को उनके पीएसओ ने खींचते हुए भीड़ से बाहर निकाला. इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने हमला करने का दावा करते हुए कांग्रेस से जुड़े नेताओं पर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया. इसके साथ शिकायत करने के लिए रायपुर के कोतवाली थाने में बीजेपी ने जमकर हंगामा किया.

 बृजमोहन अग्रवाल ने क्या कहा
बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से कहा "मुझे बचाने के लिए मेरे पीएसओ मुझे घसीट कर पीछे मदरसा ले गए, तो मैं बच गया. मुझे लगता है कि उनकी कोशिश मेरी हत्या करने की थी. कांग्रेस के लोग शासन प्रशासन के संरक्षण में हमारे चुनाव प्रचार को रोकने की कोशिश कर रहे हैं और मेरी हत्या करने की कोशिश कर रहे हैं. गुंडागर्दी करने की कोशिश कर रहे हैं.

मैनें मेरे दौरे की इन्फॉर्मेशन पुलिस को दे दी थी और सुरक्षा व्यवस्था रखने के लिए कहा था. मुझे लगता है ये अनवर ढेबर और ऐजाज ढेबर के लोग थे. जो महंत रामसुंदर दास के पीछे रहकर पूरे चुनाव का संचालन कर रहे हैं. ये लोग चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से नहीं होने देना चाहते हैं."

कांग्रेस ने बताया नौटंकी
उन्होंने कहा कि हमने पहले भी शिकायत की है. हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को धमकाने की कोशिश की जा रही है. उनको कहा जा रहा है कांग्रेस का काम करों नहीं तो हम तुम्हारा घर तुड़वा देंगे. हम तुम्हारा धंधा बंद कर देंगे नौकरी से निकलवा देंगे. वहीं बृजमोहन अग्रवाल के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है.

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उनके ऊपर कोई हमला नहीं हुआ है. यह चुनाव हारते हुए प्रत्याशी की नई नौटंकी है. .बृजमोहन अग्रवाल का सारा चुनावी मैनेजमेंट महंत रामसुंदर दास की सरलता और निश्छलता के सामने फेल हो गया है. 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल का दक्षिण से चुनाव हारना तय है. कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास की लोकप्रियता के सामने बृजमोहन और भाजपा अपना पसंदीदा सांप्रदायिकता का गंदा खेल भी नहीं खेल पा रही है, तो क्षेत्र में तनाव पैदा करने की नीयत से वे हमले की झूठी कहानी गढ़ रहे हैं. महंत छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े धर्म गुरू हैं.

Chhattisgarh Election 2023: मल्लिकार्जुन खरगे बोले- 'कांग्रेस जीती को फिर से CM बनेंगे भूपेश बघेल', अगली ही लाइन में बदला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget