एक्सप्लोरर

Mahadev App: सीएम बघेल के खिलाफ दिए बयान से मुकर गया आरोपी असीम दास, बोला- अब मुझे एहसास हो गया है कि...

Mahadev App News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण से चार दिन पहले तीन नवंबर को, ईडी ने इस मामले में दास और एक कांस्टेबल, भीम सिंह यादव (41) को गिरफ्तार किया.

Mahadev App Case: महादेव जुआ ऐप मामले में इस महीने की शुरुआत में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) द्वारा गिरफ्तार किए गए ड्राइवर असीम दास ने अपने उस बयान को वापस ले लिया है, जिसमें उसने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को चुनाव के लिए पैसे पहुंचाने की बात कही थी. दास ने अदालत को पत्र लिखकर कहा है कि उसे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है. ईडी ने उससे अंग्रेजी में लिखे बयान पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया, जिस भाषा को वह नहीं समझता. 

इसके बाद अब कांग्रेस पार्टी ने ईडी पर सरकार को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. साथ ही सीएम बघेल ने भी आरोपों से इनकार किया है और बीजेपी और ईडी पर साजिश का आरोप लगाया है. दरअसल, ईडी ने जुलाई 2022 में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच शुरू की, जिसमें दावा किया गया कि ऐप के प्रमोटर- जिनकी पहचान सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के रूप में हुई है, वो विदेश में बैठकर इस अवैध सट्टेबाजी ऐप का संचालन करते हैं.

तीन नवंबर को ED ने किया था गिरफ्तार
इस अवैध सट्टेबाजी ऐप के जरिए वो हजारों करोड़ रुपये की अर्जित करते हैं. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण से चार दिन पहले तीन नवंबर को, ईडी ने इस मामले में दास और एक कांस्टेबल, भीम सिंह यादव (41) को गिरफ्तार किया और दास की कार से कथित तौर पर 5.39 करोड़ रुपये जब्त किए. ईडी के अनुसार, दास ने कहा कि वह, एक अन्य आरोपी शुभम सोनी के निर्देश पर, चुनावी फंडिंग के लिए भारतीय कांग्रेस पार्टी के राजनेताओं को पैसा पहुंचाने के लिए रायपुर आया था.

वहीं ईडी ने इस मामले में अदालत को बताया कि दास ने पूछताछ में स्वीकार किया कि यह राशि सत्तारूढ़ राजनीतिक अधिकारियों को पहुंचाई जानी थी. उसने पूछताछ में बताया था कि सीएम भूपेश बघेल तक भी कैश पहुंचा था. हालांकि, दास अब अपने बयान इस मुकर गया है. उसने कहा है कि उसे अब एहसास हो रहा है कि उसे बलि का बकरा बनाया जा रहा है. उसने कहा कि वो यह स्पष्ट कर देना चाहता है कि उसने कभी भी सीएम बघेल, विनोद वर्मा या किसी अन्य कांग्रेस पार्टी के नेता या कार्यकर्ता को कोई पैसा नहीं पहुंचाया है.

Mahadev App: महादेव एप के आरोपी ने किए कई बड़े दावे, जांच एजेंसी पर लगाए आरोप, कहा- 'मुझे फंसाया जा रहा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget