एक्सप्लोरर

चुनाव चिह्न आवंटन से पहले बीजेपी के होर्डिंग्स पोस्टर पर मचा बवाल, कांग्रेस की शिकायत पर एक्शन

Bastar Lok Sabha Seat: केंद्रीय पर्यवेक्षक के आदेश पर जगदलपुर में नगर निगम की टीम सड़कों पर उतरी. 22 जगहों से बीजेपी के अवैध बैनर पोस्टर और होर्डिंग्स को जब्त कर लिया गया.

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: बस्तर में चुनाव चिह्न वितरण से पहले बीजेपी के बैनर पोस्टर और होर्डिंग पर बवाल मच गया. कांग्रेस जिला अध्यक्ष की शिकायत पर नगर निगम अधिकारियों ने सख्ती दिखाई.

जगदलपुर में कार्रवाई करते हुए 22 जगहों से बीजेपी के अवैध बैनर पोस्टर और होर्डिंग्स को नगर निगम की टीम ने जब्त कर लिया. कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की थी. कार्यवाही नहीं होता देख जिला अध्यक्ष ने शिकायत केंद्रीय पर्यवेक्षक से की.

कांग्रेस जिला अध्यक्ष की शिकायत पर कार्रवाई

केंद्रीय पर्यवेक्षक का कहना है कि चुनाव चिह्न वितरण से पहले किसी भी प्रत्याशी या राजनीतिक दल की तरफ से पोस्टर में चुनाव चिह्न का प्रकाशन नहीं किया जा सकता है, लेकिन बीजेपी ने जिला निर्वाचन अधिकारी से चुनाव चिह्न आवंटन से पहले पोस्टर और होर्डिंग्स में चुनाव चिह्न का प्रकाशन किया है. इसलिए आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए नगर निगम की टीम ने शहर में लगे कुल 22 होर्डिंग्स को जब्त करने की कार्रवाई की है.

हटाये गये बीजेपी के बैनर पोस्टर और होर्डिंग्स

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि प्रत्याशी या राजनीतिक दल चुनाव चिह्न आवंटन के बाद चुनाव चिह्न का उपयोग कर सार्वजनिक रूप से बैनर पोस्टर और फ्लेक्स में प्रकाशन कर सकते हैं, लेकिन बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप ने चुनाव चिह्न आवंटन से पहले चुनाव चिह्न का उपयोग करते हुए सार्वजनिक रूप से जगदलपुर शहर और संसदीय क्षेत्र में बैनर पोस्टर और फ्लैक्स लगाया.

उन्होंने आदर्श आचार संहिता और चुनाव के सामान्य नियमों का खुला उल्लंघन बताया. उन्होंने बताया कि 29 मार्च को जिला निर्वाचन अधिकारी से लिखित में शिकायत की  थी, इसके बावजूद 30 मार्च तक नहीं हटाया गया. इसलिए केंद्रीय पर्यवेक्षक से शिकायत की. केंद्रीय पर्यवेक्षक ने मामले का संज्ञान लेते अवैध बैनर पोस्टर को हटाने का आदेश दिया. बता दें कि बस्तर लोकसभा सीट पर प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है. 

कार्यकर्ताओं के जोश से उत्साहित कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह, चुनाव से पहले किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget