एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग में एंट्री फ्री, उर्वशी रौतेला के परफॉर्मेंस से हुआ आगाज, जानें मैच के शेड्यूल

Legends 90 Cricket League: छत्तीसगढ़ में क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की खबर है. लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग के सभी मैचों की एंट्री फ्री कर दी गई है. आयोजकों के फैसले से दर्शकों में उत्साह है.

Raipur Legends Cricket League: छत्तीसगढ़ में क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की खबर है. राजधानी रायपुर में लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग का धमाकेदार आगाज हो गया है. ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया. उर्वशी रौतेला के डांस पर दर्शक थिरकने को मजबूर हो गए. आयोजकों ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए टूर्नामेंट में एंट्री फ्री कर दी है.

गुरुवार को शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग का आयोजन हुआ. पहले दिन क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की टीम के बीच भिड़ंत हुई. सुरेश रैना की छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने दिल्ली रॉयल्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग के दूसरे दिन शुक्रवार को दो मैच होने वाले हैं.

लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग में इन टीमों की भिड़ंत

पहला मुकाबला राजस्थान किंग्स और दुबई जॉइंट्स के बीच खेला जाएगा. वहीं, दूसरे मुकाबले में गुजरात सैंप आर्मी और बिग बॉयज टीम की भिड़ंत होगी. शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे लीजेंड्स 90 लीग की टिकटें पहल बुक माय शो पर 100 रुपये से लेकर 1200 रुपए तक बेची जा रही थीं. टूर्नामेंट के आगाज पर आयोजकों ने सभी मैचों की एंट्री फ्री करने का ऐलान कर दिया.

आयोजकों का फैसला इस वजह से सराहनीय

आयोजकों का मकसद क्रिकेट प्रेमियों की बड़ी संख्या को आयोजन का भागीदार बनाने की है. दर्शकों को अब 'पहले आओ, पहले पाओ' सिद्धांत के अनुसार स्टेडियम में सीट हासिल करने का मौका दिया गया है. 18 फरवरी तक चलने वाले क्रिकेट टुूर्नामेंट देखने के लिए पैसा नहीं देना होगा. आयोजकों के फैसले से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है. उन्होंने क्रिकेट स्टेडियम में एंट्री फ्री किए जाने के फैसले का स्वागत किया है. क्रिकेटर 18 फरवरी तक चौकों और छक्कों की बरसात करेंगे. पसंदीदा क्रिकेटर के चौके और छक्के पर जमकर तालियों की बरसात होगी. 

विनीत पाठक की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें-

सीएम विष्णुदेव साय बोले, 'संतों का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ को मिलता रहे', स्मृति महोत्सव पर क्या बोले अमित शाह?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget