एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के किरंदुल-कोत्तावालसा केके रेल मार्ग पर फिर भूस्खलन, सभी यात्री ट्रेनें रद्द

Chhattisgarh News: ओडिशा के कोरापुट में मल्लिगुड़ा-जरति के बीच भूस्खलन से किरंदुल-कोत्तावालसा रेल मार्ग बाधित हो गया है. यात्री और मालगाड़ी सेवाएं रद्द कर दी गई हैं.

Chhattisgarh Landslide: छत्तीसगढ़ के किरंदुल-कोत्तावालसा केके रेल मार्ग पर एक बार फिर भूस्खलन हुआ. भूस्खलन होने से इस मार्ग पर चलने वाली सभी यात्री ट्रेनें और मालगाड़ी का परिचालन रद्द कर दिया गया है. यह लैंडस्लाइड ओडिशा के कोरापुट के पास मल्लिगुड़ा- जरति रेलवे स्टेशन के बीच हुआ है. ईस्ट कोस्ट रेलवे विभाग के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के संदीप ने बताया कि भारी बारिश के चलते यह हादसा  ओडिशा रेलवे जोन के मल्लिगुड़ा व जरति के बीच हुआ. भूस्खलन होने से इस रूट पर चलने वाली ट्रेने बाधित हुई हैं. मालगाड़ियों के अलावा यात्री ट्रेनें भी बाधित हुई हैं.

बारिश में जुट गए है रेलवे विभाग के कर्मचारी
खासकर किरंदुल- विशाखापट्टनम नाईट एक्सप्रेस और जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस के परिचालन को रद्द कर दिया गया है. लैंडस्लाइड की जानकारी मिलने के बाद रेल लाइन को दुरुस्त करने के लिए रेलवे विभाग के कर्मचारी बारिश में जुट गई है.

बीते साल भी भूस्खलन से रेलवे को हुआ भारी नुकसान
गौरतलब है कि साल 2024 में भी बारी बारिश के कारण इसी क्षेत्र में ट्रैक पर भूस्खलन हुआ था, और करीब 15 दिनों तक इस रेलवे रूट पर आवाजाही बाधित रही, जिससे रेलवे विभाग को काफी नुकसान हुआ था, इस भूस्खलन से भी रेलवे विभाग को लौह अयस्क परिवहन में भारी नुकसान होने की संभावना है, वहीं यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि बस्तर से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में इलाज के लिए मरीज विशाखापट्टनम का रुख करते हैं.

प्रभावित रेल सेवाएं:
 ट्रेन संख्या 18448 — जगदलपुर से भुवनेश्वर जाने वाली हीराखंड एक्सप्रेस, दिनांक 02 जुलाई 2025 को रद्द
 ट्रेन संख्या 18516 — किरंदुल से विशाखापत्तनम जाने वाली रात्रि एक्सप्रेस, दिनांक 02 जुलाई 2025 को रद्द

रेलवे अधिकारियों ने बताया की टीम त्वरित रूप से स्थल पर पहुंची है जहां उन्होंने स्थिति का आकलन, योजना और शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी. भारी भरकम मशीनरी, मानव संसाधन और आवश्यक सामग्री मौके पर भेजी गई हैं और रेल लाइन बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
Embed widget