एक्सप्लोरर

Koriya: वनांचल इलाकों में टसर कृमि पालन योजना का लाभ, रेशमी धागों से ग्रामीण कमा रहे आजीविका

Koriya News: ग्रामोद्योग विभाग शासन की विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को जोड़ने का प्रयास कर रहा है. वनांचल इलाकों में गरीब परिवारों की आजीविका का जरिया टसर कृमि पालन योजना बनी है.

Koriya News: कोरिया जिले के वनांचल इलाकों में रहने वालों का जीवन रेशमी धागों से सुनहरा होता जा रहा है. टसर कृमि पालन योजना ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है.  रेशम केन्द्रों में समूहों को कोसा उत्पादन के कार्य से जोड़ा गया है. रेशम प्रभाग की तरफ से योजना चलाई जा रही है. प्रथम फसल में 10 लाख से अधिक कोसे का उत्पादन हुआ है. वनांचलों में निवास करने वालों को रोजगार से जोड़कर सामाजिक और आर्थिक स्थिति मजबूत की जा रही है. वर्तमान में तीन प्रजातियों शहतूत (मलबरी), टसर (डाबा), नैसर्गिक रैली कोसा कीटपालन का कार्य किया जा रहा है. रेशम केन्द्रों में बहुत से समूह रेशम कीटपालन का कार्य कर रहें हैं.

ग्रामीण क्षेत्रों में रेशम उद्योग ने खोले रोजगार के द्वार 

विकासखंड बैकुंठपुर के ग्राम उरूमदुगा में रेशम कृमिपालन समूह काम करता है. कुमार सिंह रेशम कृमिपालन समूह समिति के सदस्य हैं. उन्होंने बताया कि रेशम विभाग से प्रशिक्षण लेकर रेशम कीटपालन का कार्य कर रहा हूं. इस वर्ष एक हजार डिम्ब समूह पालन कर 95 हजार 200 नग कोसा फल प्राप्त किया है. कोसा की अनुमानित राशि 2 लाख 9 हजार 440 रुपए है. उन्होंने बताया कि द्वितीय फसल में भी एक हजार डिम्ब समूह पालन का कार्य अभी प्रगति में है. रेशम विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि वनखंडों और शासकीय टसर केन्द्रों में कीटपालन योजना के माध्यम से डाबा ककून का उत्पादन किया जा रहा है.

Chhattisgarh: कल सैफई जाएंगे CM भूपेश बघेल, मुलायम सिंह यादव को देंगे श्रद्धांजलि

9 हजार 178 रोजगार मानव दिवस का हुआ है सृजन

वर्ष 2022-23 में 65 हजार स्वस्थ डिम्ब समूह के लक्ष्य की तुलना में अब तक प्रथम और द्वितीय फसल में कुल 47 हजार 322 स्वस्थ डिम्ब का पालन किया गया है. उन्होंने बताया कि प्रथम फसल से 10 लाख कोसे का उत्पादन हुआ है और द्वितीय फसल का उत्पादन प्रगति में है. इस वित्तीय वर्ष में टसर, खाद्य, पौध संधारण एवं कृमिपालन कार्य से 9 हजार 178 रोजगार मानव दिवस का सृजन हुआ है. 147 हितग्राहियों को योजना का फायदा पहुंचाया गया है. मनरेगा योजनान्तर्गत रेशम कीटपालन में उपयोगी अर्जुन, साजा पौधरोपण कार्य, नर्सरी कार्य, ग्रीन फेसिंग कार्य, कंटूर निर्माण के जरिए हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है.

Surguja: सरगुजा के मैनपाट इलाके में 10 हाथियों का आतंक, मकान और फसल को किया क्षतिग्रस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget