एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कल सैफई जाएंगे CM भूपेश बघेल, मुलायम सिंह यादव को देंगे श्रद्धांजलि

सपा संरक्षक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने शोक जताया. वे मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार 11 अक्टूबर को सैफई जाएंगे.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया है. सीएम भूपेश बघेल मंगलवार को सैफई जाएंगे. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मुलायम सिंह यादव एक ऐसे नेता थे जिन्होंने लोगों के जीवन से जुड़कर राजनीति की और कड़े फैसले लेते हुए कभी पीछे नहीं हटे. यह भारतीय राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है. उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को शक्ति मिले. 

सीएम भूपेश बघेल, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार 11 अक्टूबर को सैफई जाएंगे, जहां मंगलवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

मंगलवार दोपहर एक बजे रायपुर एयरपोर्ट से यूपी के लिए रवाना होंगे सीएम भूपेश

मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दोपहर एक बजे रायपुर एयरपोर्ट से यूपी के लिए रवाना होंगे. दोपहर 2:30 बजे यूपी के इटावा पहुंचेंगे. इसके बाद 3 से 4:30 बजे मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहां से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देर शाम तक वापस रायपुर लौट आएंगे.

सीएम योगी ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि उनके जाने से समाजवाद के एक युग का अंत हो गया है. सीएम योगी ने ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदायी है. उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना व शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं."

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया.

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव दो अक्टूबर से ही मेदांता के आईसीयू में भर्ती थे. तब उनका बीपी और ऑक्सीजन लेवन नीचे आने लगा था. हालांकि इससे पहले ही सपा संरक्षक को कई बीमारियां थी. मुलायम सिंह को चेस्ट इंफेक्शन, सांस लेने में समस्या और यूरिन संक्रमण की भी समस्या थी. हालांकि उनकी तबीयत एक अक्टूबर को अचानक ज्यादा बिगड़ गई थी. जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराए गए थे. जिसके बाद बीते आठ दिन से वे लगातार आईसीयू में ही भर्ती थे. 

इसे भी पढ़ें:

Mulayam Singh Yadav Death: उत्तराखंड बनने के विरोधी नहीं पक्षधर थे मुलायम सिंह यादव, 1989 में खुद भेजा था पहला प्रस्ताव

Watch: लखनऊ छोड़कर मुलायम सिंह यादव ने क्यों नहीं की दिल्ली की राजनीति, खुद बताई थी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget