एक्सप्लोरर

Korba News: हाथी को आया गुस्सा, बिजली के चार पोल गिराए, गांव में छाया अंधेरा; इलाके में फैली दहशत

धरमजयगढ़ वनमंडल से आए हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से लगातार वनांचल क्षेत्र बसने वाले गांव में उत्पात मचा रहे हैं. बताया जाता है कि इस झुंड में से एक दंतैल हाथी अलग हो गया है.

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अपने झुण्ड से अलग हो चुका एक दंतैल हाथी लगातार उत्पात मचा रहा है. दंतैल हाथी ने इस कदर उत्पात मचाया कि उसने गांव में सप्लाई होने वाली विद्युत पोल पर अपना जमकर गुस्सा उतारा और चार विद्युत पोल को ही धराशायी कर दिया. घटना का सुखद पहलू यह रहा कि इस दौरान 11 केवी की तार में करंट नहीं दौड़ रही थी अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी. हाथी द्वारा चार विद्युत पोल को तहस-नहस किए जाने से एक गांव में अंधेरा छाया हुआ है. विद्युत विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर गांव को विद्युत आपूर्ति करने के लिए लगातार लगे हुए हैं. वहीं दूसरी ओर दंतैल हाथी के वितरण करने से आसपास के गांव में दहशत का माहौल निर्मित है.

गौरतलब है कि धरमजयगढ़ वनमंडल से आए हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से लगातार वनांचल क्षेत्र बसने वाले गांव में उत्पात मचा रहे हैं. बताया जाता है कि इस झुंड में से एक दंतैल हाथी अलग हो गया है और क्षेत्र में विचरण कर जमकर आतंक मचा रहा है. बताया जाता है कि बीती रात को यह दंतैल हाथी कुदमुरा वन परिक्षेत्र के ग्राम गुरमा की ओर जा पहुंचा था. जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग के अफसर को भी दी थी. जिसके बाद लाइन नीचे होने की वजह से 11 केवी का जंफर काटकर विद्युत आपूर्ति ठप कर दी थी. बताया जाता है जिसके बाद दंतैल हाथी सीधे गुरमा मुख्य मार्ग में उत्पात मचाते हुए 11 केवी के चार विद्युत पोल पर ही अपना गुस्सा उतारा और तहस-नहस कर दिया. जिससे पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई. 

ED ने पूछताछ के लिए परिवार को बुलाया, विनोद वर्मा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- जांच एजेंसियों के भरोसे नहीं जीत सकते चुनाव

बताया जाता है कि विद्युत पोल के टूट जाने से मौजूदा स्थिति में ग्राम कटराडेरा में विद्युत आपूर्ति ठप है. जबकि बाकी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है. हाथी द्वारा चार विद्युत पोल तहस नहस किए जाने से विभाग को भारी क्षति हुई है. विद्युत विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना मिलने पर वह अब गांव में विद्युत आपूर्ति करने के लिए युद्धस्तर पर कम कर रहे हैं. बताया जाता है कि विद्युत आपूर्ति को बहाल करने में एक दिन का वक्त और लग सकता है. संभावना जताई जा रही है कि बुधवार शाम तक ग्राम कटराडेरा में विद्युत आपूर्ति बहाल किया जा सकता है. वहीं दूसरी ओर दंतैल हाथी के विचरण करने से गांव में दहशत की स्थिति निर्मित है. हालांकि वन विभाग की टीम लगातार उसकी ट्रैकिंग कर आसपास के क्षेत्र में मुनादी कर लोगों को सजग करने में लगी हुई है.

13 हाथियों का बार्डर में डेरा
कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज में कुल 13 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है. वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर शाम की स्थिति में 13 हाथियों का झुंड कुदमुरा रेंज में ही विचरण कर रहा है जो देर शाम को यह झुण्ड धरमजयगढ़ व कुदमुरा रेंज के आसपास डेरा डाले हुए हैं. वहीं दूसरी ओर एक दंतैल हाथी झुंड के आसपास से विचरण कर रहा है लेकिन देर शाम तक वह अपने झुण्ड में जाकर शामिल नहीं हुआ है. जो वन विभाग के लिए चिंता का सबक बना हुआ है. हाथी हमले की लगातार बढ़ती घटना को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित ग्राम पंचायत को अलर्ट करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है.

डीएफओ पहुंचे थे कुदमुरा, ग्रामीणों से चर्चा
हाथी और मानव द्वंद को रोकने के लिए लगातार वन विभाग द्वारा तरह-तरह के उपाय कर रहा है लेकिन हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. जहां दंतैल हाथी कुदमुरा व उसके आसपास में जमकर उत्पात मचा रहा है. सोमवार की देर रात जहां दंतैल हाथी ने गुरमा और उसके आसपास कई गांव में फसलों को रौंदकर नुकसान पहुंचाया है जिसे देखते हुए मंगलवार को कोरबा वनमंडलाधिकारी अरविंद पीएम व एसडीओ एसके सोनी कुदरा पहुंचे थे. जहां उन्होंने ग्रामीणों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश जारी किया है. साथ ही वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को दंतैल हाथी की सतत निगरानी कर अलर्ट मोड पर आने के लिए कहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget