एक्सप्लोरर

Korba News: बाल संप्रेक्षण गृह से चार नाबालिग फरार, पुलिस ने एक को पकड़ा, तीन की तलाश जारी

Korba Crime News: कोरबा में बाल संप्रेक्षण गृह से चार लड़के फरार हो गए हैं.संप्रेक्षण गृह में तैनात होमगार्ड के जवान की लापरवाही के कारण चारों लड़के फरार हुए हैं. हालाकिं पुलिस ने एक को पकड़ लिया है.

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) जिले में बाल संप्रेक्षण गृह से चार लड़के फरार हो गए हैं. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि कोरबा जिला मुख्यालय के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिसदी इलाके के एक निजी मकान में किराए पर संचालित बाल संप्रेक्षण गृह से रविवार को चार लड़के फरार हो गए. लड़कों की उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच है.

होमगार्ड के जवान की लापरवाही के कारण भागे लड़के
महिला और बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी बजरंग प्रसाद सांडे ने बताया कि संप्रेक्षण गृह में तैनात होमगार्ड के जवान की लापरवाही के कारण चारों लड़के फरार हुए हैं. चारों को चोरी के अलग-अलग मामलों में पकड़ा गया था. सांडे ने बताया कि बाल संप्रेक्षण गृह में तैनात होमगार्ड का जवान दरवाजे को खुला छोड़ दिया था, जिसका फायदा उठाकर चार लड़के वहां से फरार हो गए. फरार होने वाले लड़कों में दो कोरबा के और दो जांजगीर जिले के निवासी हैं.

तीन की तलाश जारी
महिला और बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद संप्रेक्षण गृह में तैनात कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी. बाद में अधिकारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद फरार लड़कों की खोजबीन शुरू की गई. एक लड़के को बाल्को क्षेत्र से पकड़ा गया है और अन्य तीन की तलाश की जा रही है. उनके परिजनों से भी संपर्क किया गया है.

साथ ही संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. बता दें इन सभी लड़कों को बाइक चोरी के मामले में संप्रेक्षण गृह लाया गया था. गौरतलब है कि बाल संरक्षण गृह से बालकों की भागने की पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं.

Chhattisgarh Elections 2023: क्या कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों की परफॉर्मेंस है खराब? सीएम भूपेश बघेल ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget