एक्सप्लोरर

Korba News: सिक्योरिटी गार्ड की कार में बदमाशों ने लगाई आग, जलकर खाक, इन पर है आरोप

Korba News: कोरबा में एसईसीएल के सुरक्षाकर्मी की कार में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी. रात को घर लौटते समय शराब के नशे में धुत लड़कों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट कर 700 रुपए छीन लिए थे.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) में एसईसीएल के सुरक्षाकर्मी की कार में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी. आगजनी की सूचना पर पुलिस और फायरकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी. वहीं सुरक्षा प्रहरी ने इस घटना के पीछे मोहल्ले के लड़को का हाथ होने का आरोप लगाया है क्योंकि बीते दिनों उसका मोहल्ले के लड़कों के साथ विवाद हुआ था. 

एफआईआर दर्ज कराया था
रात को घर लौटते समय शराब के नशे में धुत लड़कों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट कर 700 रुपए छीन लिए थे. सुरक्षा प्रहरी ने इस मामले की एफआईआर भी दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है.

CISF Constable Bharti 2022: दुर्ग में CISF भर्ती परीक्षा के दौरान छह 'मुन्नाभाई' गिरफ्तार, बनवाया था फर्जी प्रमाण पत्र

जलकर खाक हुई कार
जानकारी के मुताबिक पंप हाउस कॉलोनी निवासी खेमलाल साहू एसईसीएल में डेलवाडीह में पदस्थ है. रोज की तरह खेमलाल बुधवार रात घर लौटा और कार बाहर खड़ी कर अंदर चला गया. इसी बीच रात करीब 11:30 बजे कार का सायरन बजने की आवाज सुनाई दी. वह बाहर निकला तो देखा कि कार जल रही थी. उसने डायल-112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने से पहले ही कार जलकर खाक हो चुकी थी.

जांच में जुटी पुलिस
बताया गया कि सुरक्षा प्रहरी खेमलाल साहू का करीब 8 दिन पहले मोहल्ले के लड़कों से विवाद हुआ था. वह रात में घर लौट रहा था. तभी शराब के नशे में धुत लड़कों ने उसका रास्ता रोक लिया. फिर मारपीट कर कुछ पैसे छीन लिए थे. खेमलाल साहू ने इसकी एफआईआर दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मारपीट और लूटपाट के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं कार में आग लगने की घटना के बाद खेमलाल का आरोप है कि उन्हीं बदमाशों के साथी ने कार में आग लगाई है. फिलहाल सीएसईबी चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bijapur News: नक्सल मोर्चे पर तैनात महिला कमांडोज के साथ CM बघेल ने खुद ली सेल्फी, जवानों के साथ लंच के बाद कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget