एक्सप्लोरर

Korba News: खेलते-खेलते कुंए के करीब पहुंचा ढाई साल का मासूम, डूबने से हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

Chhattisgarh News: बच्चा घर के आंगन में गेंद से खेल रहा था. इसी दौरान गेंद लुढ़कते हुए कुएं के पास चला गया था. बच्चा गेंद के पीछे-पीछे वहां पहुंच गया और कुएं में गिर गया.

Korba News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा जिले में कुएं में डूबने से एक ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई. बच्चे का पिता मजदूरी करने के लिए घर से निकला हुआ था. वहीं, उसकी पत्नी घर के कामकाज में लगी हुई थी. इसी बीच उनका ढाई साल का बच्चा कान्हा खेलते-खेलते कुएं के करीब पहुंच गया. कुएं में झांकने के दौरान वो उसमें गिर गया और डूबने से मौत हो गई. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.

गया था गेंद के पीछे
थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि, बच्चा घर के आंगन में गेंद से खेल रहा था. इसी दौरान गेंद लुढ़कते हुए कुएं के पास चला गया था. बच्चा गेंद के पीछे-पीछे वहां पहुंच गया और कुएं में गिर गया. उन्होंने आगे बताया कि मां कौशल्या सिदार जब कमरे से बाहर निकली, तो बच्चा उसे आसपास कहीं नजर नहीं आया. उसके दो और बच्चे खेलने के लिए बस्ती में गए हुए थे. ढाई साल का बच्चा अकेला ही घर के आंगन में खेल रहा था. इधर मां को अंदेशा हुआ और दौड़कर वो कुएं के पास पहुंची. तो कुएं के अंदर बच्चे की बॉल तैरती हुई मिली.

Chhattisgarh: बस्तर के नक्सलगढ़ में पहुंची फ्री वाई-फाई की सुविधा, 108 गांव के लोगों को मिलेगा इंटरनेट

कुंए में मिली लाश
किसी अप्रिय घटना को लेकर आशंकित मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसकी आवाज सुनकर मोहल्ले के काफी सारे लोग वहां इकट्ठा हो गए. कुछ लोग तुरंत कुएं में उतरे, जहां बच्चे की लाश मिली. शव को कुएं से बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

कुंए पर नहीं थी रेलिंग
थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि कुआं आंगन से महज 100 मीटर की दूरी पर बना हुआ है, जिसमें कोई रेलिंग नहीं है. खुला कुआं होने से इतना बड़ा हादसा हुआ है. लक्ष्मण और कौशल्या के दो और बच्चे हैं, जिनकी उम्र 6 साल और 4 साल है. 6 साल का बच्चा पढ़ाई करता है, लेकिन दुर्गा पूजा की छुट्टी अभी चल रही है, इसलिए स्कूल नहीं गया था. दोनों बच्चे बस्ती में बाकी बच्चों के साथ खेल रहे थे. अपने छोटे भाई की मौत की बात सुनकर वे भी सदमे में हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बोर्ड टॉपरों को आज से कराई जाएगी हेलीकॉप्टर की सवारी, 125 स्टूडेंट्स को मिला मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget