एक्सप्लोरर

Khairagarh MLA Dies: 52 साल की उम्र में देवव्रत सिंह ने कहा दुनिया को अलविदा, सीएम बघेल सहित कई नेताओं ने जताया शोक

Khairagarh MLA Dies: खैरागढ़ क्षेत्र से विधायक देवव्रत सिंह का 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर शोक जताया है.

Khairagarh MLA Dies:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक और अन्य नेताओं ने खैरागढ़ क्षेत्र से विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री बघेल ने राजकीय सम्मान के साथ देवव्रत सिंह का अंतिम संस्कार किए जाने का निर्देश दिया है.

भूपेश बघेल ने कही ये बात

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने वीरवार को यहां बताया कि बघेल ने विधायक और पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. बघेल ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ ने एक ऊर्जावान और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया. सिंह का कम उम्र में निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है.’’ बता दें कि देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से एक बार सांसद रहे हैं.

इन नेताओं ने जताया शोक

वहीं कौशिक ने देवव्रत सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि, ‘‘अल्पायु में उनका दु:खद निधन हम सबके लिए एक अपूरणीय क्षति है. वो एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि थे.’’ राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असमय निधन से अपूरणीय क्षति हुई है.

अमित जोगी हुए भावुक

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने देवव्रत सिंह के निधन पर दुख जताया और कहा, ‘‘खैरागढ़ से विधायक सिंह के निधन के समाचार से पूरा प्रदेश स्तब्ध है. उनसे मेरे व्यक्तिगत संबंध 1998 से थे. हमारी 25 दिन पहले मुलाक़ात हुई थी. उन्होंने हमेशा एक बड़े भाई की तरह मेरा मनोबल बढ़ाया.’’ जोगी ने कहा कि इतने युवा, समझदार और अनुभवी नेता के अचानक चले जाने से छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक अधूरापन उत्पन्न हो गया है. जिसे आसानी से भरा नहीं जा सकता है.

बताते चलें कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ विधानसभा सीट से विधायक और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता देवव्रत सिंह 52 साल की उम्र में ही दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है.

ये भी पढ़ें-

PM Modi Kedarnath Visit: पीएम मोदी के केदारनाथ धाम दौरे की तैयारियां पूरी, जानें प्रधानमंत्री का पूरा कार्यक्रम

हरियाणा सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर VAT भी घटाया, इतनी कम हुई कीमतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget