एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: 'केदार कश्यप बोले- कांग्रेस के पास कार्यकर्ताओं की कमी इसलिए स्कूली बच्चों से लगवा रहे पार्टी जिंदाबाद के नारे'

Chhattisgarh: केदार कश्यप ने कहा कि 15 साल के बीजेपी शासनकाल में कभी भी हमारे नेताओं ने स्कूली बच्चों से राजनीतिक नारे या पार्टी जिंदाबाद के नारे नही लगवाए.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh ) के जगदलपुर (Jagdalpur) के विधायक के द्वारा स्कूली बच्चों से कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस पर बस्तर (Bastar) में राजनीति भी शुरू हो गई है. छत्तीसगढ़ के पूर्व शिक्षा मंत्री और बीजेपी (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप (Kedar Kashyap) ने स्कूली बच्चों से नारे लगाने को लेकर कांग्रेस के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा "बस्तर में कांग्रेसियों के पास कार्यकर्ताओं की कमी हो गई है, इसलिए  शिक्षण  संस्थान में छोटे-छोटे स्कूली बच्चों से कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारा लगवा रहे हैं. यह बेहद ही शर्म की बात है".

केदार कश्यप ने कहा कि 15 साल के बीजेपी शासनकाल में कभी भी हमारे नेताओं ने स्कूली बच्चों से राजनीतिक नारे या पार्टी जिंदाबाद के नारे  नही लगवाए, लेकिन सत्ता के नशे में चूर कांग्रेसी नेता बच्चों से स्कूल में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगवा रहे हैं. ये सरासर गलत है. उन्होंने कहा कि अब बस्तर में कांग्रेस के पास इतने भी कार्यकर्ता नहीं बचे हैं कि वो अपने कार्यक्रमों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा कर पाएं. इसलिए मासूम  स्कूली बच्चों से कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगवा रहे हैं.

क्या था मामला 

दरअसल तीन दिन पहले बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक के नक्सल प्रभावित गांव कोलेंग में बनाए गए 100 सीटर आदिवासी छात्रावास का लोकार्पण करने बस्तर के सांसद दीपक  बैज और जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन स्थानीय जनप्रतिनिधियो के साथ पहुंचे हुए थे. इस उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में प्राइमरी स्कूल के बच्चे भी मौजूद थे. यहां जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने बच्चों से कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे  लगवाए. जिसको लेकर केदार कश्यप ने विधायक रेखचंद जैन को घेरते  हुए कहा " कांग्रेस के नेता सत्ता के नशे  में इतने चूर हो गए हैं कि उन्हें यह नहीं दिख रहा कि एक शिक्षण संस्था में स्कूली बच्चों से पार्टी जिंदाबाद के नारे लगवा रहे हैं." 

बीजेपी ने  किया विधायक के घर का घेराव

इसके बाद कांग्रेस के 50 से 60 कार्यकर्ता मंगलवार को बीजेपी के कार्यालय का घेराव करने पहुंचे. वहीं बुधवार को बीजेपी ने भी जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के कार्यालय का घेराव कर दिखा दिया कि कार्यकर्ताओं की भीड़ कैसी होती है. इस दौरान केदार कश्यप ने कहा कि मासूम स्कूली बच्चों से कार्यकर्ताओं की तरह कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगवाना सरासर गलत है. इसके लिए विधायक रेखचंद जैन को माफी मांगनी चाहिए.

Chhattisgarh Scam: युवक ने जब जमीन के दस्तावेज निकाले तो उड़ गए होश, जानिए क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
Embed widget