एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: राजकीय सम्मान के साथ विधायक मनोज मंडावी को दी गई विदाई, अंतिम यात्रा में CM बघेल समेत कई मंत्री शामिल

Kanker News: छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर से विधायक मनोज मंडावी का रविवार देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इसमें शामिल हुए.

Manoj Mandavi: छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर से विधायक मनोज मंडावी का रविवार देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया. पैतृक गांव नथिया नवा में मुखाग्नि दी गई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे थे. उन्होंने दिवंगत विधायक मनोज मंडावी के पार्थिव शरीर को कांधा दिया और अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम पहुंचे. अंतिम संस्कार कार्यक्रम के मौके पर सभी कांग्रेसी विधायक मौजूद रहे. बड़ी संख्या में कांकेर और भानुप्रतापपुर के लोगों ने भी अंत्येष्टि में शिरकत की. बता दें कि विधायक मनोज मंडावी की आज सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिजनों के बीच पहुंचकर संवेदना जताते हुए ढाढस बंधाया.

मनोज मंडावी की मौत पर मंत्रियों और विधायकों ने जताया शोक

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक मनोज मंडावी के आकस्मिक निधन से काफी आघात पहुंचा है. उन्होंने मनोज मंडावी को बस्तर के आदिवासियों का हितैषी बताया. मनोज मंडावी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भी थे. मुख्यमंत्री बघेल ने दुख की घड़ी में परिवार को भगवान से हिम्मत प्रदान करने की कामना की. पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत सभी कैबिनेट मंत्रियों और बस्तर के 11 विधायकों ने मंडावी की अचानक मौत पर शोक व्यक्त किया.

Chhattisgarh: ED की छापेमारी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, लगाया पक्षपात का आरोप, IAS अफसरों पर भी बोला हमला

दिवंगत मनोज मंडावी के अंतिम संस्कार के बाद मुख्यमंत्री वापस रायपुर के लिए रवाना हो गए. मनोज मंडावी बस्तर में आदिवासियों के बड़े नेता माने जाते थे. आदिवासियों की समस्याओं को मजबूत तरीके से रखनेवाले मंडावी की मौत के बाद मातम का माहौल है. कांकेर और भानुप्रतापपुर में लोगों की आंखें नम हैं. 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी देवलाल दुग्गा को 27 वोट से पराजित कर जीत का परचम लहराया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget