एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के कांकेर में भालू के हमले में पिता-पुत्र की मौत, 2 लोग घायल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कांकेर में जंगल में लकड़ियाँ इकट्ठा करते दो लोगों पर भालू ने हमला किया, जिसमें एक की मौके पर और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हुई.

Kanker Bear Attack: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक भालू के हमले में एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई तथा दो लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. एक वन अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को कोरार वन रेंज के अंतर्गत डोंगरकट्टा गांव के पास एक पहाड़ी पर हुई.

उन्होंने बताया कि भालू ने सबसे पहले सुकलाल दारो (45) और अज्जू कुरेटी (22) पर उस समय हमला किया, जब वे जैलनकासा पहाड़ी पर जंगल में लकड़ियां इकट्ठा करने गए थे.

घायल व्यक्ति को ले जाया गया अस्पताल 
उन्होंने बताया कि दारो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुरेटी गंभीर रूप से घायल हो गया. अधिकारी ने बताया कि वन एवं पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया.

जानवर ने किया दोबारा हमला 
उन्होंने बताया कि जब वनकर्मी और स्थानीय लोग दारो के शव को हटा रहे थे, तो जानवर ने दोबारा हमला कर दिया, जिससे दारो के पिता शंकर दारो की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि हमले में वन रक्षक नारायण यादव के हाथ में भी चोटें आईं हैं.

ग्रामीणों को जंगल में न जाने की दी गई है सलाह 
अधिकारी ने बताया कि बाद में अधिकारियों ने जंगल से शवों को हटाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया. उन्होंने बताया कि भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में वन कर्मियों को तैनात किया गया है और ग्रामीणों को जंगल में न जाने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ भर्ती घोटाला मामले में CBI का दावा, CGPSC के पूर्व प्रमुख ने लीक किया था प्रश्नपत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget