एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मंत्री ने कांग्रेस खेमे के उत्साह को किया फीका, कहा- 'नंद कुमार साय के आने से ज्यादा...'

Chhattisgarh News: एक तरफ सीएम भूपेश बघेल नंद कुमार साय का स्वागत कर रहे हैं. वहीं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि साय के कांग्रेस में आने पर ज़्यादा फर्क़ नहीं पड़ेगा.

Ambikapur News: नंद कुमार साय (Nand Kumar Sai) के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से बीजेपी नेताओं में काफी सन्नाटा है. वहीं सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी नंद कुमार साय को लेकर इतना उत्साहित हैं कि सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में उनका स्वागत करते नहीं थक रही है. साय जैसे क़द्दावर आदिवासी नेता का कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रदेश के सीएम से लेकर मंत्री तक शायराना अंदाज में उनका स्वागत कर रहे हैं. लेकिन प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के एक बयान ने उनके कांग्रेस में आने के उत्साह को थोड़ा फीका कर दिया है.

नंद कुमार साय के बीजेपी छोड़ने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में खलबली मचा गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि जब बीजेपी आदिवासी इलाक़ों में डी-लिस्टिंग और धर्मांतरण जैसे मुद्दे पर 2023 की जंग जीतना चाह रही है तो आदिवासी नेता साय का कांग्रेस में आना बीजेपी के लिए बहुत नुकसान भरा हो सकता है. ऐसे में प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का कहना है कि उनके आने से स्थिति अमूमन वैसी ही रहेगी जैसी अभी है. खाद्य मंत्री ने कहा कि उनके आने से पहले 2018 में भी कांग्रेस की लीड कम नहीं थी. इधर एक सवाल का जवाब देते हुए खाद्य मंत्री ने ये भी स्वीकार किया कि प्रदेश में सरकार के खिलाफ एंटी इनकमवेंसी है जो श्री साय के आने के बाद बस उसको भरा जा सकेगा. 

Chhattisgarh: CM भूपेश बघेल का मजदूरों के लिए बड़ा एलान, बस और ट्रेन का टिकट मुफ्त

अमरजीत भगत का शायराना अंदाज 

नंद कुमार साय का बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आने के सवाल पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने शायराना अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, "हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की. जय नंदकुमार साय की” इसके बाद श्री भगत ने ये भी कहा कि नंद कुमार साय जी ने एकदम सही कदम उठाया है. ये कदम उठाकर उन्होंने अपना मान सम्मान बचाया है. कांग्रेस उनको सम्मान देगी और वो यहाँ पर अच्छा फील करेंगे. दरअसल कांग्रेस में फ़िलहाल खाद्य मंत्री अमरजीत भगत बड़े आदिवासी नेता के रूप में उभर कर आए हैं. उनके सामने अभी प्रदेश में ना कोई सीएम का ख़ास है. और ना ही कोई बड़ा आदिवासी नेता उनसे आगे निकल सका है. ऐसे में नंद कुमार साय की कांग्रेस में इंट्री को लेकर उनके बयान के मायने काफ़ी अहम है. क्योंकि उन्होंने इशारों इशारों में कह दिया साय के आने के पहले 2018 में कम लीड नहीं थी. और उनके आने के बाद अमूमन वही स्थिति रहेगी.

सीएम ने ट्विट कर गीत के माध्यम से किया स्वागत

सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को रायपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में नंद कुमार साय को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कई विधायक और कांग्रेस संगठन से जुड़े लोग वहाँ मौजूद थे. जिसके बाद सीएम ने नंद क़ुमार साय के कांग्रेस प्रवेश पर एक ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने लिखा की “जुड़ा हाथ से हाथ मिला आपका साथ, भरोसे के साथ जारी है आदिवासी के हित की बात” स्वागत एंव अभिनंदन नंद कुमार साय जी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget