एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: CM भूपेश बघेल का मजदूरों के लिए बड़ा एलान, बस और ट्रेन का टिकट मुफ्त

International Labor Day 2023: मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी श्रमिकों को बड़ी सौगात, कार्यस्थल पर मौत होने पर पांच लाख, तो स्थाई दिव्यांगता पर मिलेंगे ढाई लाख रुपए.

CM Bhupesh Baghel: अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों के लिए बड़ी घोषणा की है. काम के दौरान होने वाले हादसे से परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी. राज्य सरकार ने 4 लाख रुपए तक सहायता राशि बढ़ाने की घोषणा कर दी है. इससे श्रमिकों आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिल सकती है. इसकी घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार (01 मई ) को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित श्रम सम्मेलन के अवसर पर की है.

4 लाख रुपए तक बढ़ाए गए सहायता राशि
दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार कार्यस्थल पर दुर्घटना मृत्यु में रजिस्टर्ड निर्माण श्रमिकों के परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि एक लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी गइ है. इसके साथ ही परमानेंट विकलांगता की स्थिति में श्रमिकों मिले रहे सहायता राशि में 2 लाख रुपए बढ़ाया गया है. अब इसमें ढाई लाख रुपए सहायता राशि मिलेगी. इसके अलावा बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रमिकों को भी कार्यस्थल पर दुर्घटना से मौत होने पर एक लाख रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी.

फ्री में कर सकते हैं बस और ट्रेन में सफर
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर मंथली सीजन टिकट कार्ड योजना की घोषणा की है. जरिए जो पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपने घर से रेल और बस से कार्यस्थल तक यात्रा करते हैं. उनके लिए मासिक टिकट कार्ड एमएसटी जारी किया जाएगा. यह कार्ड 50 किमी तक की यात्रा के लिए हो सकेगा. इसका संपूर्ण व्यय छत्तीसगढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल वहन करेगा. इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक सहायता योजना की घोषणा भी की है. इसके अंतर्गत निर्माण श्रमिकों को नए आवास निर्माण और खरीदी के लिए 50 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा.

इलाज के लिए अलग से मिलेगा 20 हजार रुपए
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना की घोषणा भी उन्होंने की है. इसमें हार्ट सर्जरी, लीवर ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट, न्यूरो सर्जरी, रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, पैर के घुटने की सर्जरी, कैंसर, लकवा जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में शासन की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के अलावा भी 20 हजार रुपए का अनुदान निर्माणी श्रमिकों को मिलेगा.

टोल फ्री नंबर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया पहला कॉल
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर श्रमिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया. टोल फ्री नंबर 07713505050 पर काल कर श्रमिक श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं और अपनी समस्याएं भी रख सकते हैं. श्रमिक सहायता केंद्र के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री ने वीसी से पहला फोन किया. मुख्यमंत्री ने फोन से पूछा. मैं मुख्यमंत्री हंव छत्तीसगढ़ के, बताव कार्ड कइसे बनिहि श्रमिक मन के. उधर से जवाब दिया गया. फिर मुख्यमंत्री ने एक और सवाल पूछा कि इससे क्या क्या लाभ मिलेगा. फिर विस्तार से जानकारी उन्हें दी गई.

 ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: घर के बाहर खड़े रहे बीजेपी नेता, फोन स्विच ऑफ कर नंदकुमार साय चले गए कांग्रेस; कितना बड़ा झटका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget