एक्सप्लोरर

Jharkhand Bankers Committee की रिपोर्ट जारी, आंकड़ों को लेकर जताई गई चिंता 

Jharkhand News: Jharkhand Bankers Committee की रिपोर्ट जारी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक सीडी रेशियो (CD Ratio) में गिरावट का दौर जारी है तो वहीं एनपीए (NPA) भी लगातार बढ़ता जा रहा है. 

Jharkhand Bankers Committee Report: झारखंड (Jharkhand) राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 77वीं त्रैमासिक रिपोर्ट (Jharkhand Bankers Committee Report) जारी हुई है. रिपोर्ट में आंकड़े मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं. एक तरफ सीडी रेशियो (CD Ratio) में गिरावट का दौर जारी है तो वहीं एनपीए (NPA) भी लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछली तिमाही में बैंकों का सीडी रेशियो 39.67 प्रतिशत पर पहुंच गया वहीं, एनपीए 9.21 प्रतिशत रहा. रांची (Ranchi) में हुई राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में इन आंकड़ों पर चिंता जताई गई है. 

बैठक में जताई गई चिंता 
बैठक में नाबार्ड (NABARD) के सीजीएम जीके नायर ने कहा कि सीडी रेशियो का गिरना चिंताजनक है. सभी बैंकर्स सीडी रेशियो को बढ़ाने में योगदान दें. भारतीय रिजर्व बैंक, झारखंड के महाप्रबंधक संजीव सिन्हा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की नियमित रूप से मानिटरिंग होनी चाहिए. बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के कार्यपालक निदेशक स्वरूप दासगुप्ता ने कहा कि राज्य के सभी बैंक कृषि लोन को प्राथमिकता दें, इससे बैंकों के सीडी रेशियो में सुधार आएगा. बैठक में एमएसएमई सेक्टर पर भी फोकस करने की बात कही गई है. इस दौरान सभी बैंकों को एक्शन प्लान बनाकर काम करने को कहा गया.

किसानों को देना है लाभ 
कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीकी (Abu Bakr Siddiqui) ने कहा कि राज्य के किसानों (Farmers) को केसीसी का लाभ देना है. इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार गंभीर है. इसके अलावा डेयरी और फिशरी के लिए ऋण उपलब्ध कराना है. बैंक इसे प्राथमिकता के आधार पर लें. उन्होंने कहा कि, कई बैंकों में केसीसी, डेयरी और फिशरी ऋण के लिए आवेदन लंबित हैं. बैंक के अधिकारियों से आग्रह है कि वो लंबित पड़े आवेदनों का निष्पादन जल्द से जल्द करें.

चाहिए बैंकों का सहयोग 
वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह (Ajay Kumar Singh) ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के विकास को गति देने के लिए कई योजनाएं चला रही है. इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बैंकों का सहयोग चाहिए. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: पुलिस की कार्रवाई से बौखलाए नक्सलियों का 3 दिवसीय बंद आज से शुरू, पुलिस अलर्ट 

Jharkhand: दसवीं पास युवाओं के लिए खुले कंपनियों के दरवाजे, जानें- आप कैसे पा सकते हैं JOB

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget