एक्सप्लोरर

Jharkhand: पुलिस की कार्रवाई से बौखलाए नक्सलियों का 3 दिवसीय बंद आज से शुरू, पुलिस अलर्ट 

Jharkhand Naxalite: नक्सली कमांडर प्रशांत बोस (Prashant Bose) उर्फ किशन दा और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों का 3 दिवसीय बंद आज से शुरू हो गया है.

Jharkhand Naxalite Bandh Call: नक्सली (Naxalite) संगठन भाकपा माओवादी ने 23 से 25 नवंबर तक 4 राज्यों झारखंड (Jharkhand), बिहार (Bihar), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और छत्तीसगढ़ में बंद बुलाया है. नक्सलियों का 3 दिवसीय बंद आज से शुरू हो गया है. नक्सलियों की ओर से दूसरी बार बंद बुलाया गया है. इसके पहले 20 नवंबर को बुलाए गए बंद के दौरान झारखंड में नक्सलियों ने लातेहार और चक्रधरपुर में रेल की पटरियां उड़ा दी थीं. अब दूसरी बार 4 राज्यों में बुलाए गए बंद को लेकर पुलिस और सुरक्षाबलों को एक बार फिर अलर्ट कर दिया गया है. 

बौखलाहट में हैं नक्सली संगठन 
खबर है कि खुफिया एजेंसियों ने झारखंड-बिहार की पुलिस को नक्सलियों की तरफ से किसी बड़ी घटना की साजिश की आशंका पर अलग-अलग रिपोर्टें दी हैं. भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता प्रशांत बोस (Prashant Bose) और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी और गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ पिछले दिनों हुई बड़ी कार्रवाई के बाद से नक्सली संगठन में जबर्दस्त बौखलाहट है.

पुलिस के दल पर किया था हमला 
रविवार को झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 50 किलोमीटर दूर अड़की प्रखंड के कोचांग पुलिस पिकेट पर नक्सलियों के एक दस्ते ने हमले की कोशिश की थी. उन्होंने पिकेट को लक्ष्य बनाकर कई राउंड फायरिंग की, जिसका पुलिस ने भी जोरदार जवाब दिया. दोनों ओर से लगभग 100 राउंड फायरिंग हुई. सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया. पुलिस को भारी पड़ते देख नक्सली भाग खड़े हुए.

अलर्ट है पुलिस
23 से 25 नवंबर तक नक्सलियों की तरफ से बुलाए गए बंद को लेकर झारखंड-बिहार की पुलिस ने सभी हाईवे पर लांग रेंज पेट्रोलिंग शुरू की है. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बलों की भी तैनाती की गई है. छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है. एक तरफ पुलिस और अर्धसैनिक बल नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं, तो दूसरी तरफ नक्सली अपने संगठन की मजबूत मौजूदगी का अहसास कराने की रणनीति में जुटे हैं. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: दसवीं पास युवाओं के लिए खुले कंपनियों के दरवाजे, जानें- आप कैसे पा सकते हैं JOB

Crime News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, महिला और बच्चियों को बंधक बनाकर किया ये काम, गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget